Kanpur News :  छठवीं की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के बाद खुद को कमरे में कैद किया,बिगड़ा बच्ची का मानसिक संतुलन 

0
302

.न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर के रावतपुर में स्कूल वैन के चालक ने छठवीं की छात्रा के साथ स्कूल वैन में किया दुष्कर्म जिस के बाद बच्ची ने खुद को कमरे में कैद कर लिया है। वह अब अपनी छोटी बहन संग खेलती भी नहीं है। इधर, विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले मोहल्ले के कुछ छात्रों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन भी किया।

शिक्षिकाओं, प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी की मांग भी उठाई गई ।  एक निजी स्कूल वैन के चालक ने छठवीं की छात्रा के साथ स्कूल वैन में ही दुष्कर्म किया था। इसकी शिकायत स्कूल की टीचर, प्रधानाचार्या और प्रबंधक से भी की गई, तो उन्होंने कार्रवाई के बजाए चुप रहने की ही सलाह दी थी।

मामला संज्ञान में आने के बाद छात्रा की नानी ने वैन चालक कल्लू सिंह, स्कूल की दो शिक्षिकाओं, प्रधानाचार्या व प्रबंधक के खिलाफ रावतपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने वैन चालक को जेल भेज दिया था। वहीं पीड़ित छात्रा और स्कूल प्रबंधन का बयान दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

थानाप्रभारी अशोक कुमार सरोज का कहना है कि छात्रा का मानसिक हालत ठीक न होने और कोर्ट बंद होने के चलते मजिस्ट्रेटी बयान नहीं हो सके हैं। कोर्ट खुलने के बाद बयान कराए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी, जिसके बाद सख्त सजा दिलवाई जाएगी।

हमेशा हंसने वाली बच्ची,और सबको हसाने वाली बच्ची चुप हो गई

उधर, छात्रा की नानी ने बताया कि मेरी तो दुनिया ही जैसे उजड़ गई हो। ऐसा लगता है कि सब कुछ लूट गया मेरा। हमेशा हंसने वाली मेरी बच्ची किसी से ज्यादा बात नहीं करती। घटना के बाद से न तो अच्छे से कुछ खाया और न ही घर से बाहर निकली है। वह एक कमरे में ही रहती है। बड़ी बहन को गुमसुम देख छोटी बहन का चेहरे भी उतरा रहता है।

पीड़ित छात्रा की नानी ने बताया कि घटना के बाद से उनकी बच्ची स्कूल के नाम से ही चिढ़ जाती है। इसके चलते अब वह अपने दोनों बच्चियों का एडमिशन किसी और स्कूल में कराएंगी। नानी ने बताया कि वह बाल कल्याण समिति की सदस्य भी रह चुकी हैं।

संगठन के अध्यक्ष महामंत्री और कार्यकर्ताओं के फोन आए है, सब ने कहा हम तुम्हारे साथ हैं। अब कोर्ट खुलने के बाद बयान कराए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी, जिसके बाद सख्त सजा दिलवाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here