न्यूज़लिंक हिंदी, कानपूर। बर्रा पुलिस ने दीपावली में होने वाले जुआ में अवसर तलाश लिया। थाने में तैनात दो सिपाहियों ने चल रही एक फड़ में छापा मारकर दो जुआरियों को पकड़ लिया। थाने लाकर जेब से रुपये निकालने के बाद जेल भेजने के धमकी दी। इसके बाद दोनों जुआरियों के परिजनों से 10 हजार रुपये लेकर छोड़ दिया। पकड़े गए जुआरियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया कि जरूरत के पैसे डाल कर निकले नहीं तो बर्रा पुलिस साबित कर देगी जुआरी। डीसीपी साउथ ने मामले की जांच एसीपी नौबस्ता को सौंपी। दोषी पाए जाने पर दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया।
Kanpur News: बर्रा पुलिस का कारनामा, जुआरी नहीं मिले तो मौहल्ले से पकड़ लाई दो युवक, पैसे भी ऐंठे…वीडियो ने खोली पोल pic.twitter.com/S5HoTTVRSS
— Newslink Hindi (@newslinkhindi) November 16, 2023
बर्रा दो स्थित यादव पीसीओ के पास बीते सोमवार को जुएं की फड़ सजी हुई थी। सूचना पर बर्रा थाने में तैनात सिपाही जितेंद्र व उमेश मौके पर पहंचे। पुलिस को देख अन्य जुआरी भाग निकले। जबकि वहीं खड़े दो युवकों को सिपाहियों ने दबोच लिया।आरोप है कि सिपाहियों ने पकड़े गए दोनों युवकों की जेब से करीब पांच हजार रुपये निकाल लिए, इसके बाद दोनों को थाने लेकर आए। सिपाहियों ने दोनों युवकों को छोड़ने के एवज में छह हजार रुपये प्रति व्यक्ति की मांग की न देने पर जेल भेजने की धमकी तक दे डाली।
इसके बाद पांच हजार रूपये में सौदा तय हुआ। युवकों ने परिजनों से फोन कर रुपये मंगाए। तय रकम मिलने के बाद दोनों को छोड़ दिया। छूटने के बाद एक युवक ने अपना वीडियो बनाने के बाद सोशल मीडिया में वायरल करते हुए लिखा कि बर्रा पुलिस का गजब खेल, घर से सोच समझ निकले। बर्रा पुलिस किसी को भी पकड़ कर जुआरी साबित करके दीपावली मना सकती है। अगर हो सके तो जरूरत भर पैसे डालकर निकलें।
वीडियो वायरल होने के बाद डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार ने मामले की जांच एसीपी नौबस्ता अभिषेक पांडेय को सौंपी। जांच के दौरान आरोप सही पाए गए एसीपी नौबस्ता अभिषेक पांडेय ने बताया कि जांच में युवक की ओर से लगाए गए आरोप सही निकले हैं, जिसके बाद दोनों सिपाहियों को डीसीपी रविंद्र कुमार के निर्देश पर निलंबित किया गया है।
ये जी पढ़े : कनाडा ने भारत को अभी तक नहीं दिए सबूत, निज्जर विवाद पर विदेश मंत्री जयशंकर का दो टूक जवाब

