न्यूज़लिंक हिंदी। कानपूर के कल्याणपुर क्षेत्र में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी एक साथ 29 जुआरी को किया गिरफ्तार। जुंए की अब तक सबसे बड़ी फड़ पर कल्याणपुर पुलिस ने दी दल बल के साथ दबिश मारी।बारासिरोही का होटल कांति टावर बना जुंए का सबसे बड़ा अड्डा हैं।
सूचना के आधार पर कल्याणपुर पुलिस ने बारासिरोही के होटल कांति टावर में मारा छापा और गिरफ्तार किया 29 जुआरियों को मौके से 4 लाख 78 हज़ार नगद, 30 मोबाइल, ताश की गड्डियां आदि बरामद किया।
2 चार पहिया व 8 दो पहिया वाहन भी पुलिस की गिरफ्त में पूर्ण रूप से आए हैं। सभी जुआरी कानपुर के ही निवासी हैं। इस बड़ी गिरफ्तारी में सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर अभिषेक कुमार पांडेय के नेतृत्व में प्रभारी निरक्षक कुशल पाल, अपराध निरक्षक संजीव कुमार, उप निरीक्षक विनोद मिश्रा, सत्येंद्र कुमार,हरेंद्र सिंह, मोहित कुमार, मो आरिफ़, अवलेश कुमार, हेड कांस्टेबल विष्णु पाल सिंह,अखिलेश कुमार, राघवेंद्र सिंह,जय सिंह व नीरज कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ये भी पढ़ें :
Karnataka :आइसक्रीम खाने के बाद डेढ़ साल के जुड़वा बच्चों की हुई मौत, मां गंभीर रूप से बीमार

