Kanpur News : जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर के भाइयों ने साहिल नाम के युवक की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी

0
273

न्यूज़लिंक हिंदी। जेल में बंद पुरानी रंजिश के चलते हिस्ट्रीशीटर के भाइयों ने साथियों के साथ शुक्रवार शाम दबौली सब स्टेशन के पास बीच सड़क महादेव नगर निवासी साहिल की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

आरोपितों के खिलाफ दिवंगत की बहन को एक मुकदमे में गवाही देनी थी, जिसे रोकने का पूरा दबाव भी बना रहे थे। मृतक के ममेरे भाई की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपितों को महादेव नगर स्थित घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

हत्या में प्रयुक्त लोहे की राड भी बरामद कर ली गई। मृतक की बहन मुस्कान की तहरीर पर गोविंद नगर थाने में पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा भी लिखा गया। आरोपितों में विवेक और विशाल को गिरफ्तार भी कर लिया गया।

डीसीपी दक्षिण ने ये भी बताया कि चार टीमें फरार आरोपितों की तलाश भी कर रही हैं। इधर, मृतक की बहन का आरोप है कि 2009 में आरोपितों ने ही उसके बड़े भाई बबलू की भी हत्या की थी। घटना का वीडियो मीडिया पर प्रचलित होने के बाद बहुत ही ज्यादा सनसनी फैल गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here