KANPUR NEWS : क्रिकेट के शौकीन कारोबारी ने भारत के वर्ल्ड कप फाइनल मैच हारने पर कर ली आत्महत्या

श्याम नगर निवासी सैडलरी निर्यातक ने वर्ल्ड कप फाइनल मैच में इंडिया के हारने के कारण फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि मृतक क्रिकेट का बहुत शौकीन था और भारत की हार से गम में था।

0
218

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। श्याम नगर निवासी सैडलरी निर्यातक ने वर्ल्ड कप फाइनल मैच में इंडिया के हारने के कारण फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि मृतक क्रिकेट का बहुत शौकीन था और भारत की हार से गम में था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भिजवाया।

आकाश टावर टू निवासी शिवम अग्रवाल उर्फ मनु सैडलरी निर्यातक थे। शिवम पिता धुव्र और मां वीना के साथ रहते थे। परिजनों ने बताया कि कोरोना के बाद से व्यापार बंद होने के कारण अवसाद में रहते थे, जिस कारण वह शराब के लती हो गए। बताया कि वह क्रिकेट के भी शौकीन थे। पिता ध्रुव ने बताया कि रविवार को शिवम वर्ल्डकप का फाइनल मैच देख रहे थे। पत्नी कीर्तन पर गई हुई थी, जबकि वह टहलने गए थे। देर रात को उनकी मां उन्हें खाना खाने के लिए बुलाने पहुंची तो कमरा भीतर से बंद था।

ये भी पढ़े : KANPUR NEWS : पीएमजीएसवाई योजना में लापरवाही बरतने पर अधिशासी अभियंता निलंबित

काफी देर तक खटखटाने के बाद भी कोई जवाब न मिलने पर रोशनदान से झांक कर देखा तो शिवम का शव दुपट्टे के सहारे रोशनदान के ग्रिल से लटक रहा था।परिजनों ने पड़ोसियों को मामले की सूचना दी। जिसके बाद पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को फंदे से उतारा।

ये भी पढ़े : KANPUR NEWS : 72 करोड़ की जगह 24 करोड़ में बेची, सिंघानिया परिवार समेत 36 पर केस

परिजनों ने बताया कि इंडिया के मैच हारने के बाद मानसिक तनाव में आकर शिवम ने आत्महत्या कर ली। श्याम नगर चौकी प्रभारी विपिन बघेल ने बताया कि युवक ने मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या की है। फिलहाल मामले के बारे में जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here