Kanpur : मंत्री सुरेश खन्ना बोले- सीएम योगी खुद चाहते हैं सीसामऊ में हो बड़ी जीत

0
151

न्यूज़लिंक हिंदी। सीसामऊ विधानसभा के मतदाता अभिनन्दन समारोह में कहा मंडल अध्यक्षों से कहा जो साथ नहीं, उनको भी लेकर आएं रामपुर सीट का नाम लेकर भरा उत्साह, बोले- वहां जीतें है तो सीसामऊ में भी होंगे विजय।

सीसामऊ विधानसभा के मतदाता अभिनन्दन समारोह में पहुंचे मंत्री व प्रभारी सुरेश खन्ना ने कहा कि यहां का कार्यकर्ता रामपुर से सीख ले। वहां 50 फीसदी अल्पसंख्यक है बावजूद हम जीते। इसलिये कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता हम सीसामऊ भी जीतेंगे।

उन्होंने मंच से कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ खुद चाहते हैं कि सीसामऊ में हमारी बड़ी जीत हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत भी दी कि अगर आप अपने आपको मंडल अध्यक्ष, मंत्री या भाजपा कार्यकर्ता कहते हैं तो उनको भी साथ लाए, जो बीते चुनाव में साथ नहीं थे।

ये भी पढ़ें: Sultanpur News : आप सांसद संजय सिंह ने किया समर्पण, मिली जमानत, उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय व अदालत पर पूर्ण विश्वास

बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में हुये सीसामऊ विधानसभा के मतदाता सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री व सीसामऊ विधानसभा के प्रभारी ने कहा कि इंडी गठबंधन के द्वारा फैलाए गए भ्रम में कुछ मतदाता भ्रमित हुए। हम सभी कार्यकर्ता बहुत मेहनत करते हैं।

कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुये कहा कि सीसामऊ के उप चुनाव को हम जीतकर दिखायेंगे यह संकल्प लेकर हम सभी को यहां से जाना है। हम सभी कार्यकर्ता आज से ही अपने बूथ पर एक-एक घर जाकर मतदाता संवर्धन का कार्य कराये। कोई भी मतदाता मतदाता सूची में न छूटे यह हमारा दायित्व है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा की सीसामऊ विधानसभा के 60848 मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया हम सबका आभार व्यक्त करते हैं। कहा की मोदी जी को सत्ता से रोकने के लिए विदेशी शक्तियों ने किस तरह से देश में विपक्ष के नेताओं के द्वारा संविधान विरोधी नेरेटीव को फैलाया इसके बाद भी आप जैसे करोड़ों मतदाताओं ने फैलाए गए नेरेटिव को धराशाई किया।

सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कार्यकर्ताओं की मेहनत से यह जीत सुनिश्चित हुयी है। जिलाध्यक्ष दीपू पांडे ने कहा की इस बार सीसामऊ विधानसभा को हम अपने कार्यकर्ताओं के जोश उत्साह और लगन को जीत में तब्दील करेंगे।

कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई, विधान परिषद सदस्य अरूण पाठक, मण्डल अध्यक्ष गौरव पाण्डेय, अभिमन्यु सक्सेना, करन यादव, पूर्व महापौर रवीन्द्र पाटनी, महामंत्री अवधेश सोनकर, आनंद मिश्रा एवं सीसामऊ के पार्षद लक्ष्मी कोरी, सौरभ देव, आलोक पाण्डेय, अंकित मौर्या, पवन गुप्ता, गोविन्द शुक्ला, नीरज रक्सैल, आकर्ष बाजपेई सहित नवाब सिंहव मीडिया प्रभारी राघवेंद्र मिश्र रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here