न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर के साढ़ में निर्माणाधीन डिफेंस कारिडोर की पहली यूनिट बनकर लगभग तैयार हो चुकी है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा डिफेंस कारिडोर की पहली यूनिट का उद्घाटन किया जाएगा। जिसके बाद यहां पर हथियार और कारतूस बनने का काम शुरू होगा। यहां से देशभर में हथियार और कारतूस की सप्लाई की जाएगी। यहां पर मुख्यमंत्री के साथ सेनाध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। डिफेंस कारिडोर की बाउंड्रीवाल भगवा रंग में रंगी गई है।
साढ़ में अडाणी ग्रुप के द्वारा डिफेंस कारिडोर का निर्माण कराया जा रहा है। डिफेंस कारिडोर की पहली यूनिट लगभग बनकर तैयार हो चुकी है। यहां पर शेष अन्य दो यूनिटों का निर्माण कार्य दिनरात जारी है। डिफेंस कारिडोर की पहली यूनिट का उद्घाटन कल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किया जाएगा। यहां पर पहली यूनिट का उद्घाटन होने के साथ यहां पर हथियार और कारतूस का उत्पादन शुरू हो जाएगा। जिसके मद्देनजर रविवार दोपहर डिफेंस कारिडोर पहुंचकर कानपुर डीएम राकेश कुमार सिंह समेत अधिकारियो ने निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है।
ये भी पढ़े : रूस की सेना में काम कर रहे भारतीयों को मिली छुट्टी, विदेश मंत्रालय ने कहा- कई को छोड़ भी दिया है
साढ़ में निर्माणाधीन डिफेंस कारिडोर की पहली यूनिट के उद्घाटन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर डिफेंस कारिडोर के मेन गेट के सामने दो हेलीपैड बनाए गए हैं। यहां पर एकसाथ सेनाध्यक्ष और सीएम का हेलीकाप्टर उतरेगा। जिसके लिए यहां हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतरकर फ्लीट रिहलसल की गई है। जिसके साथ ही अधिकारियो के यहां हेलीपैड के आसपास बल्लियां लगाकर बैरिकेडिंग की गई है।
साढ़ में निर्माणाधीन डिफेंस कारिडोर की बाउंड्रीवाल भगवा रंग में रंगी गई है। यहां पर लगभग 15 किलोमीटर लंबी बाउंड्रीवाल को भगवा रंग में रंगा गया है। यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर तैयारियां पूरी कर ली गई है। बाउंड्रीवाल भगवा रंग में रंगे जाने से मनमोहक को हो गई है। साढ़ में डिफेंस कारिडोर के पास सड़क पर बने हुए डिवाइडरो को जेब्रा रंग में रंगाई पुताई का काम किया जा रहा है। यहां पर कर्मचारियों के द्वारा डिवाइडरो की पीला और काले रंग से रंगा गया है। यहां पर तैयारियां पूरी कर ली गई है।
ये भी पढ़े : ICSI CS Executive Result 2023: सीएस एग्जीक्यूटिव का रिजल्ट भी हुआ जारी, ऐसे कर लें चेक
साढ़ में निर्माणाधीन डिफेंस कारिडोर का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा उद्घाटन होने के बाद यहां पर हथियार और कारतूस का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यहां पर कल पहुंचकर योगी आदित्यनाथ हथियार और कारतूसों का अवलोकन करेंगे। साढ़ स्थित डिफेंस कारिडोर के गेट के बहार सड़को का निमार्ण कार्य जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर यहां पर सड़कों का निर्माण कराया गया है। यहां पर डिफेंस कारिडोर के गेट समेत आसपास सड़को को बनाकर तैयार किया गया है।