Kanpur News: करौली शंकर महादेव के शिष्यों द्वारा निकाली गई लोक कल्याण के लिए दंडवत यात्रा का हुआ समापन

नशा, धर्म के नाम पर बलि प्रथा के विरोध में सरसैया घाट से निकाली गई यात्रा बलि प्रथा बंद करें आदि नारे के साथ करौली शंकर महादेव के शिष्यों द्वारा निकाली गई दंडवत यात्रा का शनिवार को समापन हुआ। विभिन्न मार्गों से होती हुई यात्रा आश्रम पहुंची।

0
286

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। नशा, धर्म के नाम पर बलि प्रथा के विरोध में सरसैया घाट से निकाली गई यात्रा बलि प्रथा बंद करें आदि नारे के साथ करौली शंकर महादेव के शिष्यों द्वारा निकाली गई दंडवत यात्रा का शनिवार को समापन हुआ। विभिन्न मार्गों से होती हुई यात्रा आश्रम पहुंची।

ये भी पढ़े : Bihar: पीएम मोदी जनसभा को किया संबोधित, विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

पांच दिवसीय यात्रा की शुरुआत सरसैया घाट से हुई । चार हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने इस यात्रा में हिस्सा लिया। शनिवार को झमाझम बारिश में भीगते हुए श्रद्धालु दंडवत यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान हर- हर महादेव का उद्घोष होता रहा। यात्रा शुरू हुई तो श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।

ये भी पढ़े : सिपाही भर्ती परीक्षा: परीक्षा का पेपर लीक करने वाले आरोपी गिरफ्तार, विभूतिखंड थाने में एफआईआर दर्ज

इस अवसर पर शंकर सेना के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुबोध चोपडा, महिला अध्यक्षा श्रीमती मीना द्विवेदी, विनय वर्मा, दुर्गेश मनी त्रिपाठी, आयुष द्विवेदी, मनोज तिवारी, पवन तिवारी, प्रकाश श्रीवास्तव, रमेश बाजपेई आदि रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here