Kanpur News :110 दिनों से न्याय के लिए भटक रहीं किसान बाबू सिंह यादव की बेटियों ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की करी फरियाद,मांगी इच्छा मृत्यु

0
171

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में लगभग 110 दिनों से न्याय के लिए इधर उधर भटक रहीं किसान बाबू सिंह यादव की बेटियों ने पुलिस कमिश्नर आरके स्वर्णकार से जाकर मुलाकात की। इस दौरान सपा नेता और न्याय संघर्ष समिति के संयोजक अभिमन्यु गुप्ता भी उपस्थित थे।

बेटियों ने कहा कि कानपुर पुलिस हमे न्याय नहीं दे पा रही, तो कम से कम हमे इच्छा मृत्यु ही दे दें।उन्होंने पुलिस कमिश्नर से कहा की हमको अनाथ बनाने वाले फरार भाजपा नेता प्रियरंजन आशु,बबलू और अन्य गैंग के साथियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा रहे हैं,जबकि न्यायालय की तरफ से आरोपियों को कोई राहत नहीं है। बेटियों ने कहा कि उन्होंने  धोखे से हमारी जमीन हड़प ली गई।

उस धोखे के कारण हमारे पापा ने आत्महत्या कर ली और अब आरोपी खुले आम घूम रहे हैं और पुलिस कुछ नहीं कर रही। आरोपी सार्वजनिक रूप से घोषणा कर चुका है कि पुलिस उसके साथ थी। थाना चकेरी के इंस्पेक्टर हमारा फोन नहीं उठाते। साफ-साफ समझ में आ रहा है की थाने स्तर पर कार्रवाही  टाली जा रही है।

बेटियों ने कहा की अपने पापा को न्याय न दिलवा पाने के कारण और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के कारण हम बहुत शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं। इसलिए आपसे इच्छा मृत्यु की अनुमति मांग रहे है, क्योंकि न्याय मिलना नहीं है। कमिश्नर से यह भी कहा कि अभी तक आप और जेसीपी आनंद प्रकाश ने हमारी मदद की है।

इस पर पुलिस कमिश्नर आरके स्वर्णकार ने बेटियों को ढांढस बंधाते हुए कहा की बेटियों को हर कीमत पे तम को न्याय मिलेगा। पुलिस कमिश्नर ने बेटियों के सामने ही थानाध्यक्ष चकेरी को फोन पर कहा कि हैरानी है कि किसान बाबू सिंह यादव मामले में मुख्य आरोपी जब चाहे मीडिया से मिल लेता है और गायब हो जाता है और पुलिस पकड़ तक नहीं पा रही हैं।

कमिश्नर ने थानाध्यक्ष से कड़े लहजे में कहा की जब कानपुर पुलिस हर मुलजिम को पकड़ रही है, तो यह अभी तक क्यों नहीं पकड़ा गया। कमिश्नर ने सख्त लहजे में तत्काल थानाध्यक्ष को प्रियरंजन आशु और बबलू को गिरफ्तार कर जेल भेजने का सख्त आदेश दिया। बेटियों ने कमिश्नर से फिर कहा की सर न्याय नहीं मिल पा रहा, तो हमे हमारी इच्छा से मृत्यु ही दे दीजिएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here