न्यूज़लिंक हिंदी। जम्मू कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में आतंकी हमले में शहीद हुए चौबेपुर क्षेत्र के भाऊपुर गांव निवासी लांस नायक करन सिंह यादव का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही सैलाब उमड़ पड़ा। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
ये भी पढ़े : प्राण प्रतिष्ठा के बाद PM मोदी उतारेंगे रामलला की पहली आरती, ननिहाल के चावल व ससुराल का मेवा होगा पहला भोग
जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर, सैन्य अधिकारियों के साथ प्रदेश के कई मंत्री, सपा विधायकों व अन्य पदाधिकारियों ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। लगभग 40 मिनट तक पार्थिव शरीर घर पर रखने के उपरांत अंत्येष्टि के लिए बिठूर के लिए रवाना हो गए।
बता दे की जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना के जवानों पर आतंकियों ने हमला कर दिया गया था, इस पर जावनों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की और इस दौरान सेना के चार जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया, वहीं 3 जवान घायल हुए थे।
ये भी पढ़े : पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पत्रकारों से बताया, लड़कियां जान देने की धमकी देती हैं, अब जल्द ही विवाह करूंगा
20 दिसंबर की रात में सेना ने राजौरी के थानामंडी में सर्च ऑपरेशन चलाया था। गुरूवार 21 दिसंबर को आतंकियों ने जवानों पर हमला कर दिया। जिनमे से एक चौबेपुर के भाऊपुर गाँव का जवान शहीद होने की खबर सामने आयी थी।

