Kanpur News : योगी और ऊर्जा मंत्री के निर्देश के बाद भी शहरवासियों को झेलनी पढ़ रही बिजली की किल्लत, एक्स पर शिकायतों का लगा ढेर

0
262

न्यूज़लिंक हिंदी। शहरवासियों को लगातार बिजली की किल्लत से झूझना पढ़ रहा हैं , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के निर्देश के बाद भी शहरवासियों को 24 घंटे बिजली नहीं मिल पा रहा है।

मंगलवार को पीरोड, जवाहर नगर, नवाबगंज, बर्रा विश्व बैंक, सुजातगंज, लाजपत नगर, गोविंद नगर, दहेली सुजानपुर, यशोदा नगर, श्याम नगर, नौबस्ता समेत करीब 30 क्षेत्रों में बिजली का संकट लगातार बना रहा। बिजली न आने पर लोगों ने केस्को के हेल्पलाइन नंबरों और एक्स पर शिकायत भी की।

शिकायत करने पर उपभोक्ताओं को सिर्फ आश्वासन मिला और बताए गए समय पर बिजली बिल्कुल भी नहीं आ सकी। केस्को मीडिया प्रभारी श्रीकांत के मुताबिक पेड़ की छंटाई के कारण सुजातगंज फीडर की आपूर्ति सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर करीब तीन बजे, हरिहर धाम फीडर की आपूर्ति दोपहर 12 बजे से ढ़ाई बजे, तक पूर्ण रूप से बाधित रही।

जबकि लाजपत नगर फीडर की आपूर्ति 11 केवी आउटडोर केबिल बॉक्स क्षतिग्रस्त होने के कारण दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे बिजली तक नहीं थी। कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल की गई। इसके अलावा जहां से भी शिकायत आई, उनका पूर्ण रूप से निस्तारण किया गया।

नगर निगम और महापौर प्रमिला पांडेय के आदेश पर केस्को ने खोदाई कार्य पूरी तरह से बंद कर दिया है। इससे पहले जलकल ने भी नगर निगम परिक्षेत्र में दूर संचार कम्पनियों, जलकल विभाग, जल निगम, सीयूजीएस, कानपुर विद्युत आपूर्ति लि. जटेटा, एयरटेल कीतरफ से ओर से की जा रही रोड कटिंग की सभी एनओसी संयुक्त रूप से रद कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here