Kanpur News: नशेबाजी के दौरान हुआ विवाद, युवक की पीट पीटकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

मृतक के बहनोई ने कमरे से तीन लाख रुपये और मोबाइल फोन गायब होने का आरोप लगाया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही वह केस का खुलासा कर देगी।

0
220

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में युवक की नशेबाजी के दौरान हुए विवाद में पीट पीटकर हत्या कर दी गई। बता दे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने हत्या मानते हुए साथ में शराब पीने वाले चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मृतक के बहनोई ने कमरे से तीन लाख रुपये और मोबाइल फोन गायब होने का आरोप लगाया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही वह केस का खुलासा कर देगी। बर्रा के ब्लॉक निवासी गौरव सिंह रजावत (30) के परिवार में पत्नी खुशबू सिंह और दो बच्चे शिवा और खुशी हैं। गौरव का पत्नी से विवाद चल रहा था।

ये भी पढ़े : आतिशी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम, विधायकों की खरीद-फरोख्त मामला, आप मंत्री ने कैंप ऑफिस में नोटिस देने को कहा

इस वजह से वह घर से चंद से कुछ कदम की दूरी पर स्थित जेल के एक निलंबित कर्मचारी के घर पर किराये पर रह रहा था। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात भी उसने अपने चार अन्य साथियों के साथ घर में ही शराब पी रहा था और इसी दौरान साथियों ने विवाद के बाद उसकी पीट पीटकर हत्या कर दी।

बचने के लिए उसे बिस्तर पर ही लिटाकर ऊपर से रजाई ओढ़ाकर फरार हो गए। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब शव का पोस्टमार्टम कराया तो गौरव के सिर, आंखों की भौं और पेट में छह से ज्यादा चोटें मिली हैं। पसलियां भी टूटी मिली हैं। मौत की वजह अधिक खून बहना बताया गया।

ये भी पढ़े : सिर्फ आडवाणी ही नहीं, पाकिस्तान में जन्मे इस शख्सियत को भी मिला है भारत रत्न, जिन्‍ना सरकार ने घोषित किया था देशद्रोही

एसीपी नौबस्ता ने बताया कि परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि फिलहाल उन चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जिन्हें आखिरी बार मृतक के घर पर देखा गया था। नशे में विवाद के बाद युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस को घटनास्थल पर पार्टी सा दृश्य दिखाई दिया। पड़ोसियों ने बताया कि पहले तो देर रात तक तेज संगीत पर पार्टी होती रही। इसके बाद सुबह चार बजे के आसपास गौरव की बचाने की गुहार सुनाई दी। अक्सर ऐसा होता था इसलिए कोई उठकर नहीं गया। इटावा निवासी बहनोई बृज मोहन ने बताया कि कुछ दिन पहले गौरव ने किदवईनगर में एक प्लॉट बिकवाया था। इसमें उसे कमीशन के रूप में तीन लाख रुपये और एक मोबाइल फोन मिला था। गौरव शराब का लती था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here