न्यूज़लिंक हिंदी। शिवली रोड पर शुक्रवार सुबह चेकिंग के दौरान पुलिस की मोबाइल छिनैती के दो आरोपियों से जमकर मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक के पैर में गोली लग गई।
दोनों बाइक समेत गिर गए और दोनों को मोके से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने कुछ दिन पहले ही पनकी में एक महिला की चेन लूटी थी।डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने बताया कि कुछ दिन पहले बाइक सवार युवकों ने पनकी में एक महिला का मोबाइल छीना था।
आरोपितों की तलाश के लिए ऑपरेशन प्रहरी अभियान चलाते हुए पुलिस टीम पार्कों व अन्य स्थानों पर सादे कपड़ों में लगाई गई थी। शुक्रवार सुबह शिवली रोड पर बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक जाते दिखे।
उन्हें रोकने का इशारा भी किया गया , लेकिन तभी एक युवक ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी फायर किया और एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों ही नीचे गिर गए। मोके से उन्हें दबोच लिया गया।
पूछताछ में गोली लगने से घायल युवक ने अपना नाम अंशु गुप्ता बताया,जबकि उसका साथी राहुल उर्फ करिया भी बताया गया । उनके पास से तमंचा और छीना गया मोबाइल भी मोके से बरामद हुआ।

