Kanpur News : फैमिली कार्ड अब हुआ अनिवार्य, राशन कार्ड का नंबर ही होगा फैमिली आईडी,जानिए आगे

0
162

न्यूज़लिंक हिंदी। प्रदेश सरकार ने सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए फैमिली आईडी को अगले हफ्ते से मुख्य रूप से अनिवार्य कर दिया है। यदि आपके पास फैमिली आईडी नहीं है, तो आपको सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा।

जिन लाभार्थियों के पास राशनकार्ड हैं, उनके लिए उनका राशनकार्ड नंबर ही फैमिली आईडी का काम करेगा। जिनके पास नहीं है, उन्हें बनवाना होगा। गरीब वर्ग के सभी लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के उद्देश्य से सरकार ने यह व्यवस्था लागू की है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों का ही राशन कार्ड बना है, इसलिए सरकार ने राशन कार्ड संख्या को ही फैमिली आईडी माना है।

जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि जिन लाभार्थियों का राशन कार्ड नहीं बना हुआ है, उनकी विभागों ने सूची तो दे दी है, लेकिन उनका राशन कार्ड बनाने में कढ़ी समस्या आ रही है। कई लाभार्थियों का पता गलत है, तो कई के मोबाइल नंबर ही नहीं हैं। ऐसे में लाभार्थी से संपर्क ही नहीं हो पा रहा है। विभाग ने सूची देकर अपना पल्ला पुरी तरह झाड़ लिया है।

फैमिली आईडी बनाने पर जोर बीते एक वर्ष से दिया जा रहा है। जिले की चार तहसील (बिल्हौर, घाटमपुर, नर्वल, कानपुर सदर) में अभी तक कुल 1596 फैमिली आईडी मुख्य रूप से बनाई जा चुकी हैं। कुल 4952 आवेदन पत्र आए थे, जांच के बाद 3066 आवेदन निरस्त कर दिए गए थे।

सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए फैमिली आईडी बनवाना जरूरी है। नए आवेदक की फैमिली आईडी होना पहले अनिवार्य होगा। जो पुराने लाभार्थी हैं और उनकी आईडी नहीं बनी है, उन्हें भी जल्द इसे मुख्य रूप से बनवाना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here