Kanpur News: CSA कृषि विश्वविद्यालय में रैगिंग के मामले में FIR दर्ज, जांच के लिए कॉलेज में तीन सदस्यीय टीम गठित

कानपुर में सीएसए कृषि विश्वविद्यालय में हॉस्टल में रैगिंग का विरोध करने पर दो सीनियर छात्रों पर जूनियर छात्र ने मारपीट और चाकू से हमले का आरोप लगाया है।

0
181

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में सीएसए कृषि विश्वविद्यालय में हॉस्टल में रैगिंग का विरोध करने पर दो सीनियर छात्रों पर जूनियर छात्र ने मारपीट और चाकू से हमले का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्र ने पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन से लिखित शिकायत की है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। वहीं रजिस्ट्रार ने कमेटी का गठन कर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। नवाबगंज में विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रैगिंग का मामला बताया जा रहा है।

ये भी पढ़े : Lucknow: 2 पत्नियां, 4 बच्चे और 6 गर्लफ्रेंड, सबके खर्चे उठाने के लिए सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से बना अपराधी

मूलरूप से बिल्हौर के बछना निवासी रविकांत बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र हैं। जो विश्वविद्यालय के तिलक छात्रावास के कमरा नंबर 24 में रहता है। रविकांत ने पुलिस को बताया कि बीते 27 नवंबर को वह अपने कमरे के बाहर खड़ा था। तभी आरएसआरपी हॉस्टल में रहने वाले सातवें सेमेस्टर के छात्र अभिषेक द्विवेदी और पुष्पेंद्र कुशवाहा उसके पास पहुंचे।

इसके बाद रैगिंग करते हुए पहले गाली गलौज करते हुए उसे मुर्गा बनाया। विरोध पर मारपीट की। जब वह भागकर अपने कमरे में पहुंचा तो वहां भी दोनों में लात घुसों से पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिससे उनकी नाक और कान में गंभीर चोट आने के कारण खून आने लगा। जिसके बाद पीड़ित छात्र ने इसकी शिकायत वार्ड और नवाबगंज थाने में की।

ये भी पढ़े : Bengaluru Bomb Threat: बेंगलुरु में 15 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, एक साथ भेजा गया मेल, मचा हड़कंप

मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद थानाप्रभारी ने पीड़ित छात्र की तहरीर पर दोनों सीनियर छात्रों के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट, धमकी की धारा में एफआईआर दर्ज कर ली है। इस संबंध में एडीसीपी सेंट्रल आरती सिंह ने बताया कि छात्र की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्राथमिक जांच में रैगिंग का मामला सामने आया है। विवेचना के दौरान रैगिंग की भी धारा बढ़ाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here