Kanpur News : वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में मारपीट पथराव के बाद हुई फायरिंग,जाने पूरा मामला

0
132

न्यूज़लिंक हिंदी। चकेरी के लाल बंगला बाजार में गुरुवार शाम वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में मारपीट पथराव के बाद जमकर फायरिंग हो गई। बवाल की सूचना पर पुलिस आरोपियों के घर दबिश देने गई तो पड़ोस में रहने वाले वृद्ध की अटैक पड़ने से मौत हो गई।

इस दौरान किसी ने अफवाह फैला दी कि फायरिंग के दौरान गोली लगने से वृद्ध की मौत हो गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, लेकिन फायरिंग की बात गलत है। सीसीटीवी फुटेज में फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सफीपुर प्रथम निवासी विकास यादव ने बताया कि गुरुवार शाम वह बाइक से रक्तदान करने जा रहा था। खटिकाना निवासी मुन्ना मुस्लिम ने अपने चार पांच साथियों के साथ गाली-गलौज करते हुए पथराव भी कर दिया और तमंचे से हवाई फायरिंग भी की। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई शोर सुनकर लोग दौड़े तो आरोपित धमकाते हुए भाग निकले।

बवाल की सूचना पर चकेरी पुलिस दबिश देने पहुंची तो इलाके में रहने वाले 60 वर्षीय अशोक कश्यप की अटैक पड़ने से मौत हो गई। इस दौरान अफवाह फैला दी गई क‍ि फायरिंग के दौरान गोली लगने से अशोक की मौत भी हो गई है। हालांकि, मोहल्ले के लोगों ने बताया कि अशोक नशे के लती थे और उनको टीबी की बीमारी थी।

चकेरी थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट पथराव हुआ था। सीसीटीवी फुटेज में फायरिंग के प्रमाण भी नहीं मिले हैं। फायरिंग के दौरान वृद्ध को गोली लगने की बात भी गलत है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की पूर्ण कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों में इससे पूर्व भी कई बार पहले भी विवाद हो चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here