Kanpur News : खतरे के निशान के और करीब पहुंची गंगा, बैराज के पास रहने वाले लोगों की बढ़ी धड़कनें, पढ़ें- पूरी खबर

0
186

न्यूज लिंक, संवाददाता। शहर में गंगा खतरे के निशान के और करीब पहुंच गई है। बैराज पर अपस्ट्रीम में जलस्तर रविवार को 113.150 मीटर पहुंच गया। जबकि, डाउनस्ट्रीम में जलस्तर 112.840 मीटर पर जा पहुंचा है। रविवार को इस साल का सबसे ज्यादा पानी 2,94,690 क्यूसेक बैराज से छोड़ा गया है।

पिछले 24 घंटे की बात करें तो शहर में गंगा का जलस्तर 52 सेंटीमीटर बढ़ गया है। वहीं, शुक्लागंज में 40 सेंटी मीटर पानी बढ़्रा है। जिसके बाद कटरी और निचले क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

शहर में चेतावनी बिंदु 113.00 मीटर है, तो वहीं, खतरे का निशान 114.00 मीटर है। इसीतरह शुक्ला गंज में चेतावनी बिंदु 112.00 मीटर है तो खतरे का निशान 113.00 मीटर है। रविवार को शुक्लागंज में जलस्तर 111.610 मीटर तक पहुंच गया है। जो चेतावनी बिंदु से कुछ दूर पर ही है।

गंगा बैराज गेज रीडर उत्तर पाल ने बताया कि रविवार को बैराज से अभी तक का सबसे अधिक पानी छोड़ा गया है जिससे आगे के घाटों पर पानी बढ़ना स्वाभाविक है। पीछे से बहुत ज्यादा पानी आ रहा है जिससे सभी तीस गेटों से पानी को छोड़ा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here