Kanpur News: ‘कल का सूरज नहीं देखने दूंगा…’ ईंट से कूंचकर किसान की हत्या, शव पर नमक लगाकर कुएं में फेंका, जाने पूरा मामला

कानपुर में साढ़ थाना के गाजीपुर गांव से एक बेहद अजीब खबर सामने आयी है। दरअसल, गुरुवार रात तिलक समारोह में महिलाओं से अश्लील इशारे कर रहे नशे में धुत युवक को हरिबहादुर सिंह उर्फ टिक्कर (55) ने तमाचा मार दिया था।

0
257

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में साढ़ थाना के गाजीपुर गांव से एक बेहद अजीब खबर सामने आयी है। दरअसल, गुरुवार रात तिलक समारोह में महिलाओं से अश्लील इशारे कर रहे नशे में धुत युवक को हरिबहादुर सिंह उर्फ टिक्कर (55) ने तमाचा मार दिया था। जिसका बदला आरोपी ने रात में निकाली और साथी संग मिलकर टिक्कर की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। इसके बाद शव 200 मीटर दूर कुएं में फेंक दिया।

जिसके बाद पुलिस ने भतीजे की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। हरिबहादुर सिंह उर्फ टिक्कर अविवाहित थे। वह गांव से 700 मीटर दूर खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे में रहते थे। भतीजे धर्मेंद्र सिंह ने बताया गुरुवार शाम गांव में तिलक समारोह में अरुण कुमार दुबे नशे में धुत होकर महिलाओं की तरफ अश्लील इशारे कर रहा था।

ये भी पढ़े : Bollywood: दंगल की एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन, आमिर खान की छोटी बेटी ‘बबीता’ का निभाया था किरदार

हरिबहादुर ने अरुण को एक तमाचा जड़ दिया। इस पर अरुण धमकी देकर चला गया। उसने कहा था कि सुबह का सूरज नहीं देख पाएगा…। इसके बाद शुक्रवार सुबह वह ट्यूबवेल पहुंचा तो वहां कोई नहीं था। ट्यूबवेल के बाहर चाचा की बाइक खड़ी थी, जिसमें खून के निशान थे। इसके साथ ही कुछ दूरी पर भी खून के निशान पड़े थे। अनहोनी की आशंका में पुलिस को सूचना दी।

हाथ-पैर बांधकर फेंका
हरी बहादुर का चेहरा बुरी तरह पत्थर या किसी भारी वस्तु से कूचा गया था। हाथ-पैर बंधे हुए थे। शव को गलाने के लिए नमक भी लगाया गया था। शव देखते ही स्वजन ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोपित अरुण पर हत्या का आरोप लगाकर उसका घर ढहाने की मांग करने लगे।

ये भी पढ़े : UP Police Exam: कानपुर में पेपर लिक करने की कोशिश में पकड़े गए दो ‘मुन्ना भाई’, दोनों को भेजा जेल, पूछताछ जारी

एडीसीपी अंकिता शर्मा और एसीपी रंजीत कुमार व इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने स्वजन को समझाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भतीजे धर्मेंद्र ने अरुण के साथ ही उसके बुआ के लड़के शेष नारायण तिवारी और बहन निधी के खिलाफ आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एसीपी रंजीत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

शव के ऊपर डाला था नमक
आरोपी करीब 200 मीटर दूर शव कुएं तक घसीटकर ले गए। पूरे रास्ते भर में खून के छींटे पड़े मिले। ग्रामीण और पुलिस भी इन्हें छींटों के सहारे कुएं तक पहुंचे। ग्रामीणों के मुताबिक हरिबहादुर सिंह दोहरी कदकाठी के थे। हत्या कर शव को दूर ले जाना अकेले किसी के बस की बात नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here