Kanpur News:कानपुर के बर्रा में युवकों ने पिता-पुत्र को लाठी-डंडों से सिर फोड़ दिए,पिता के हाथ में हुआ फ्रैक्चर बेटे की आंख फोड़ी

0
309

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में बर्रा सात इलाके में आपसी रंजिश में युवकों ने एक पिता-पुत्र को घेरकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। दोनों के सिर फूट गए। पिता के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। वहीं, बेटे की आंख में गंभीर रूप से चोट आ गई, जिससे उसे दिखना ही बंद हो गया।

पुलिस ने मारपीट, हत्या के प्रयास, धमकी की धारा में केस दर्ज कर लिया है। बर्रा सात निवासी शिवम मिश्रा नगर निगम में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर हैं। उन्होंने बताया कि वह रात में घर लौट रहे थे। तभी इलाके के धरम यादव, सुशील यादव, अंशू यादव उर्फ दउवन उसके पिता को लाठी-डंडों से पीट रहे थे।

उस ने अपने पिता को बचाने का प्रयास किया, तो उनपर भी हमला कर दिया। उनका व पिता का सिर फट गया।और भी काफी चोटें आ गई हैं ,पिता के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। वहीं, बेटे की आंख में गंभीर रूप से चोट आ गई, जिससे उसे दिखना ही बंद हो गया।

पिता का हाथ फ्रैक्चर और उनकी आंखों में गंभीर चोटें आई हैं। चौकी प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उधर, फैक्टरी में गार्ड बर्रा आठ निवासी रविन्द्र पटेल ने बताया कि लखनऊ के एक आईटीआई में पढ़ने वाला उनका बेटा छह दिन पहले छुट्टी पर घर आया था।

रात में घर के पास टहलने के दौरान क्षेत्र के गोपाल उर्फ जल्लाद और उसके साथियों ने शराब के लिए रुपये मांगे। विरोध पर गालीगलौज करते हुए पीट दिया। बाईं आंख में चोट आ गई।

चौकी प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। बाकी कि कारवाही पूर्ण रूप से की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here