न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक ने लैब टेक्नीशियन के पद पर काम करने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर बदनाम करने की धमकी भी दी।
युवती ने कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मूलरूप से कानपुर देहात निवासी युवती कल्याणपुर के नया शिवली रोड स्थित गीतांजलि डायग्नोस्टिक सेंटर में लैब टेक्नीशियन के पद पर काम करती थी। युवती का आरोप है कि सेंटर संचालक प्रदीप यादव उर्फ चिंटू उसे बहाने से उसे अपने घर ले गया।
शादी का झांसा देकर उस के साथ दुष्कर्म किया। शादी की तैयारियों के नाम पर दो लाख रुपये भी पूर्ण रूप से ऐंठ लिए। कुछ दिन बाद जेल में बंद अपने भाई को छुड़ाने के नाम पर और रुपये मांगने लगा। आरोप है युवती द्वारा रुपये न होने की बात कहने पर प्रदीप ने शादी से भी मना कर दिया।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की जांच,इस पर दोनों में काफी कहासुनी हुई। आरोप है कि सोशल मीडिया पर उसके फोटो व वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। कल्याणपुर थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

