न्यूज लिंक, संवाददाता। वन महोत्सव- 2023 के अभियान के तहत जिले में 22 विभागों द्वारा 26 लाख पौधे रोपे जा रहे हैं। सीएसजेएम यूनिवर्सिटी में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी सुबह 10.30 बजे अभियान का शुभारंभ किया। बाकी पांच लाख पौधे 15 अगस्त को लगाए जाएंगे।
15 अगस्त तक करीब 31 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। वहीं नगर निगम ने जिले में 15 अगस्त तक 5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इस दौरान वह विपक्ष के इंडिया पर बोले जितने भी रिजेक्टेड है उनका गठबंधन है। नीतीश कुमार की नाराजगी पर बोले कि आगे आगे देखिए कितने लोग नाराज होते है।
कार्यक्रम में मा0 सांसद श्री देवेन्द्र सिंह भोले, मा0 महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्वप्निल वरुण, मा0 विधायक श्रीमती नीलिमा कटियार, श्री महेश त्रिवेदी, कुलपति विश्वविद्यालय श्री विनय पाठक, मुख्य विकास अधिकारी श्री सुधीर कुमार, मुख्य वन संरक्षक कानपुर मण्डल श्री के0के0 सिंह, मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव पश्चिमी क्षेत्र कानपुर श्री शेष नारायण मिश्रा, प्रभागीय निदेशक वन सामाजिक वानिकी वन प्रभाग सुश्री दिव्या ने भी वृक्षारोपण किया।

