KANPUR NEWS : 72 करोड़ की जगह 24 करोड़ में बेची, सिंघानिया परिवार समेत 36 पर केस

शहर के पॉश इलाके स्वरुप नगर में स्थित जेके समूह की अनुमानित 72 करोड़ की संपत्ति को षड़यंत्र के तहत शहर के दो कारोबारियों को 25.33 करोड़ रुपये में बेच दिया।

0
174

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। शहर के पॉश इलाके स्वरुप नगर में स्थित जेके समूह की अनुमानित 72 करोड़ की संपत्ति को षड़यंत्र के तहत शहर के दो कारोबारियों को 25.33 करोड़ रुपये में बेच दिया। जानकारी होने पर प्रापर्टी के हिस्सेदार अद्वैतपत सिंघानिया ने सिंघानिया परिवार समेत 36 लोगों के खिलाफ सिविल कोर्ट में वाद दाखिल किया। अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि जेके बैंकर्स की फर्म ने वर्ष 1939 में स्वरुप नगर में 4800 गज की जगह खरीदी थी, जो आज उदिचि बंगले के नाम से मशहूर है।

बताया कि फर्म में स्व. पदमपत सिंघानिया, स्व लक्ष्मीपत व कैलाशपत सिंघानिया समेत कई लोग शामिल थे। उन्होंने बताया कि फर्म के दो पार्टनरों ने नौकर सोहन लाल सिंघानिया के नाम कर दी थी। सोहन लाल की मौत के बाद उसके परिजनों ने वर्ष 2022 में व्यवसायी गौरव महेश्वरी व शरद अग्रवाल को 25.33 करोड़ रूपये में बेंच दी।

ये भी पढ़े: KANPUR NEWS : पति, पत्नी के बीच में आई ‘वो’ फिर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, गोविंद नगर थाने का मामला

अधिवक्ता के मुताबिक प्रापर्टी में हिस्सेदार अद्वैतपत को छोड़ कर अन्य हिस्सेदारों की बेची गई रकम में हिस्सा दे दिया गया, जबकि अद्वैतपत को मामले की जानकारी ही नहीं दी गई। उद्योगपति जुग्गीलाल कमापति के वशंज अद्वैतपत सिंघानिया ने सिविल जज सीनियर डिवीजन कुमुदलता की कोर्ट में युदमत सिंघानिया, रमापति सिंघानिया, भरतहरि सिंघानिया, रघुपति सिंघानिया, विनीता सिंघानिया, अंशुमन सिंघानिया, सुशीला सिंघानिया, कविता यदुपति सिंघानिया, मनोरमा सिंघानिया, अभिषेक सिंघानिया समेत 36 लोगों के खिलाफ वाद दाखिल कराई।

फर्जी तरीके से प्रापर्टी हुई ट्रांसफर
अद्वैतपत सिंघानिया के अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार अग्निहोत्री के मुताबिक पूरी प्रापर्टी फर्जी तरीके से बेची गई है। बताया कि नौकर सोहन लाल सिंघानिया के नाम प्रापर्टी सभी पार्टनरों के जानकारी के बिना नाम की गई थी। इसके साथ ही प्रापर्टी ट्रांसफर होने के बाद सोहन लाल ने प्रापर्टी का बैनामा नहीं कराया था। बिना बैनामा कराए करोड़ों की संपत्ति मामूली दामों में बेची गई है, जिससे राजस्व को भी क्षति पहुंची है।

ये भी पढ़े: KANPUR NEWS : एक और लुटेरी दुल्हन चढ़ी पुलिस के हत्थे, फेसबुक से करती थी दोस्ती, फिर बनाती अपना शिकार

सोहनलाल के परिजनों ने किया था कोर्ट को गुमराह
अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सोहन लाल की मौत के बाद उनकी बहू उमादेवी, बीना कुमारी, रागिनी सिंघानिया ने वर्ष 2022 में सिंघानिया परिवार के खिलाफ कोर्ट में वाद दाखिल किया था, जिसमें जेके बैंकर्स के दो पार्टनरों ने कोर्ट में प्रापर्टी को सोहन लाल के परिजनों को सौंपने को कहा था, मामले की जानकारी अद्वैतपत को नहीं दी गई थी। अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि सोहनलाल के परिजनों ने बिना कोर्ट को प्रापर्टी का बैनामा दिखाए पांच माह में मामला अपने पक्ष में करा लिया। जिसके बाद प्रापर्टी को बेंच कर पैसों का बंटवारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here