Kanpur News : मिर्जा इंटरनेशनल समूह के बैंक लॉकरों में, निकले 10 करोड़ से ज्यादा के गहने, फिर आयकर विभाग ने मारा है छापा

0
110

मिर्जा इंटरनेशनल समूह के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का छापा रविवार को लगातार चौथे दिन भी जारी रहा।

और फिर विभाग के अफसरों को कुछ बैंक लॉकरों में 10 करोड़ से ज्यादा के गहने मिले हैं। साथ ही 40 लाख की नकदी पहले ही मिल चुकी है।

कुल करीब 11 करोड़ के गहने और नकदी अब तक मिल चुकी है। और फिर जांच में बोगस खरीद-बिक्री के भी प्रमाण मिले हैं। कितनी खरीद-बिक्री की गई, इसका आकलन किया जा रहा है।

और फिर इसके अलावा कानपुर, उन्नाव की इकाइयों से होने वाली कमाई यूके की इकाई में बिना टैक्स चुकाए लगाने के प्रमाण मिले हैं।

नकदी में ज्यादा काम करने वाली मार्शल स्पोर्ट्स इंटरनेशनल पर भी कार्रवाई की गई है। और फिर मिर्जा इंटरनेशनल समूह की कंपनी और इसके बीच लेनदेन के भी प्रमाण मिले हैं।

इसके अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों और विदेश में संपत्तियों के दस्तावेज भी मिले हैं। और फिर इन संपत्तियों की खरीद में लगाई गई रकम की जांच की जा रही है।

आयकर विभाग की 150 से ज्यादा अलग-अलग अफसरों की टीमों ने देश के प्रमुख चमड़ा निर्यातक मिर्जा इंटरनेशनल समूह के कानपुर, उन्नाव, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड और कोलकाता में 45 से ज्यादा अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापा मारा था।

और फिर बाद में यह संख्या 52 प्रतिष्ठानों तक पहुंच गई थी। उन्नाव स्थित पांच टेनरियों और फैक्टरियों के अलावा कानपुर में 25 से ज्यादा स्थानों पर कार्रवाई की गई थी।

कानपुर के सिविल लाइंस, पार्वती बांग्ला रोड, ग्वालटोली, जाजमऊ, मालरोड स्थित प्रतिष्ठानों के अलावा उन्नाव स्थित पांच टेनरी, सहायक इकाई यूरो फुटवियर फैक्टरी में जांच की जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि अब करीब 20 स्थानों पर ही जांच चल रही है। 32 स्थानों से टीमें वापस आ चुकी हैं। कानपुर, दिल्ली समेत अलग-अलग प्रतिष्ठानों से करीब 40 लाख की नकदी मिली है।

सूत्रों ने बताया कि 15 के करीब बैंक लॉकर मिले हैं जिसमें से पांच-छह खोले गए हैं। नौ लॉकरों को और खोला जाना है।

इसमें 10 करोड़ से ज्यादा के गहने मिले हैं। इस दौरान ही संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। और फिर इसमें दुबई, यूके में भी संपत्तियों के दस्तावेज हैं।

कानपुर, उन्नाव, नोएडा, दिल्ली, मुंबई आदि शहरों में भी संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। और फिर इनकी अलग से जांच कराई जागी।

इनकी खरीद में आय के स्रोतों की जानकारी जुटाई जा रही है। आय के स्रोत सही न मिलने पर इन संपत्तियों को बेनामी प्रकोष्ठ भेजा जाएगा।

और ये भी बताया गया कि समूह का बड़ा निवेश यूके में मिला है। कानपुर, उन्नाव की इकाइयों से होने वाली आय वहां पर लगाई जा रही थी।

इसके दस्तावेज आयकर अफसरों को अब तक की जांच में मिले हैं। और फिर यूके में जो निवेश किया जा रहा है इस पर कोई भी कर नहीं दिया गया।

इसमें बड़े पैमाने पर कर चोरी पकड़ी गई है।और फिर कई ऐसे लोग जांच में सामने आए हैं जिनके जरिये नंबर दो की रकम को नंबर एक में बदला जा रहा था।

इसके बदले में व्यक्ति को मुनाफा दिया जा रहा था। मार्शल स्पोर्ट्स में भी छापा मारा गया। इसके जरिये समूह की कंपनियां बड़े पैमाने पर नकदी में काम करती थीं।

और फिर सूत्रों ने बताया कि कंपनी का टर्नओवर 600-700 करोड़ है। और फिर अलग-अलग टेनरियां और फैक्टरियां पूरी क्षमता से चल रही हैं।

हालांकि उत्पादन के मुकाबले बिक्री कम करके दिखाई जा रही है। और फिर कच्चे माल और तैयार माल में भी अंतर मिला है।

इसके अलावा अलग-अलग तैयार उत्पादों से बनने वाले दूसरे बाय प्रोडक्टों की सेल ही नहीं दिखाई जा रही थी। और फिर ये खेल लंबे समय से चल रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here