Kanpur News: द स्पोर्ट्स हब के लिए कानपुर नगर निगम इंदौंर में सम्मानित, महापौर प्रमिला पांडेय ने लिया अवार्ड

Kanpur News: इंडिया स्मार्ट सिटी कॉनक्लेव-2023 में स्मार्ट सिटी अवार्ड प्रतियोगिता-2022 के अन्तर्गत नगर निगम को यह सम्मान मिला है। बता दें कि पालिका स्पोर्टस स्टेडियम के मार्डनाइजेशन पर देश में स्मार्ट सिटी को तीसरा स्थान मिला है। बुधवार को केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने महापौर को अवार्ड दिया।

0
351
महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त शिवशरणप्पा को यह अवार्ड केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया।

न्यूजलिंक हिंदी। पालिका स्पोर्ट्स स्टेडियम के मार्डनाइजेशन (द स्पोर्ट्स हब) के लिए कानपुर नगर निगम को बुधवार को इंदौर में सम्मानित किया गया। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बने पालिका स्पोर्ट्स स्टेडियम को देश में तीसरा स्थान मिलने पर महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त शिवशरणप्पा को यह अवार्ड केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया। आईएसएसी प्रतियोगिता में कोयंबटूर के मॉडल रोड्स झीलों के विकास के लिए प्रथम स्थान, इंदौर को रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के लिए दूसरा स्थान और कानपुर के द स्पोर्ट्स हब को तीसरा स्थान मिला है।

ये भी पढ़ें: Anant Chaturdashi 2023: अनंत चतुर्दशी शुरू, जानिए 28 सितंबर को कब तक मनाई जाएगी

मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार को इंडिया स्मार्ट सिटी कॉनक्लेव-2023 आयोजित हुआ। जिसमें देश के 50 शहरों के महापौर, 64 स्मार्ट सिटी के सीईओ शामिल हुए। स्मार्ट सिटी अवार्ड प्रतियोगिता-2022 के अन्तर्गत दिए गए अवार्ड को लेने शहर से महापौर प्रमिला पांडेय, नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन और स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी आरके सिंह व अन्य अधिकारी पहुंचे। एमएचपीएल की ओर से निर्मित पर्यावरण पालिका स्पोर्टस स्टेडियम के मार्डनाइजेशन पर देश में तीसरा स्थान का पुरस्कार मिला है। इस दौरान केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने महापौर को मंच पर बुलाकर अवार्ड दिया। इस दौरान नगर आयुक्त और अन्य अधिकारी भी रहे। कान्क्लेव में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्मार्ट सिटी द्वारा अपने शहरों में किए गए नवाचारों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित भी किया। इस कान्क्लेव में देश भर से दो हजार से ज्यादा अतिथि शामिल हुए।

एमएचपीपल द्वारा निर्मित द स्पोर्ट्स हब की डिजाइन, गुणवत्ता व कार्य करने की गति को लेकर देश भर में प्रशंसा हो रही है। एक ओर द स्पोर्ट्स हब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में निर्माणाधीन है, इसके अलावा देश के अन्य कई शहरों में भी द स्पोर्ट्स हब बनना प्रस्तावित है। इसकी उपलब्धि के लिए यूपी सरकार, कानपुर स्मार्ट सिटी, शहर वासी और कंपनी के कर्मचारी सभी बधाई के पात्र हैं। जिनकी वजह से आज या पुरस्कार प्राप्त हुआ है । – पीयूष अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर, एमएचपीएल

द स्पोर्ट्स हब की इस प्रकार हैं खासियत
– परिसर में दो ग्लास स्काश कोर्ट की सुविधा
-प्रथम तल में एक इंडोर दस मीटर की शूटिंग रेंज
-पैरा ओलम्पिक खेल की भी सुविधाएं
-विकलांगों के लिए पूरी बिल्डिंग में ईजी एक्सेस की भी सुविधाएं
-28 ओलंपिक खेलों में से लगभग 22 प्रकार के इनडोर गेम्स खेलने की सुविधा

ये भी पढ़ें: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने राहुल को बताया एक्टर, बोले- सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वाला क्या जाने दर्द

निशुल्क प्रशिक्षण की सुविधा
कानपुर स्मार्ट सिटी द्वारा प्रशिक्षण के तहत नियमावली तैयार की गयी है। जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण की सुविधा दी जा रही है। ‘द स्पोर्ट्स हब’में प्रत्येक वर्ष कुल 1000 ईडब्ल्यूएस के खिलाड़ियों को यह सुविधा दी जा रही है। वर्तमान में द स्पोर्टस हब से प्रशिक्षित किये गये खिलाड़ियों द्वारा राज्य स्तर व राष्ट्रीय स्तर के गोल्ड, सिल्वर आदि पुरस्कार प्राप्त किये जा चुके हैं।

एमएचपीएल ने 14 महीने में किया निर्माण
ईपीसी निर्माणकर्ता (एमएचपीएल इंडिया) ने इस 18 महीने के प्रोजेक्ट को मात्र 14 महीने में ही पूर्ण कर लिया। द स्पोर्ट्स हब, कानपुर की तर्ज पर प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र (वाराणासी) में बन रहे स्पोर्ट्स हब में उच्च अधिकारियों की विजिट के कारण एमएचपीएल के निदेशक इन्दौर में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल नहीं हो सके। बता दें कि शासन द्वारा भी पालिका स्पोर्ट्स स्टेडियम को खेलो इंडिया के तहत एक बेहतर खेल प्रशिक्षण के रूप में सराहना की गई है। और मुख्य सचिव द्वारा राज्य के अन्य शहरों में भी इसी स्तर का इनडोर स्पोर्टस कॉम्पलेक्स तैयार किये जाने के लिए एसओपी तैयार करायी गयी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here