Kanpur News : बिनगवां में 20 बीघा जमीन पर अवैध निर्माण को केडीए ने ध्वस्त कर,किए कब्जे,जानिए आगे

0
142

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर के बिनगवां में 20 बीघा जमीन पर हुए अवैध निर्माण को केडीए की टीम ने ध्वस्त कर दिया। यहां 5 बीघा अर्बन सीलिंग की भूमि पर अवैध निर्माण किया गया था, तो बिना मानचित्र स्वीकृत कराए 15 बीघा जमीन पर मुख्य रूप से प्लाटिंग की गई थी।

केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह के निर्देशन में प्राधिकरण के स्वामित्व वाली भूमि पर कब्जों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार की जारी है। शहर के सभी क्षेत्रों में अनाधिकृत निर्माण को जहां सील किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर बिना मानचित्र स्वीकृत कराये की जा रही अवैध प्लाटिंग एवं प्राधिकरण की भूमि पर किये गये अतिक्रमण के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की प्रभावी कार्यवाही पूर्ण रूप से की जा रही है।

इसी क्रम में थाना सेन पश्चिम पारा के अंतर्गत ग्राम बिनगवां में 15 बीघा भूमि पर शैलेन्द्र यादव द्वारा की जा रही अवैध प्लाटिंग को पूर्ण रूप से ध्वस्त किया गया। इसके साथ ही अर्बन सीलिंग की भूमि जिसका रख-रखाव प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है, उसकी 5 बीघा भूमि पर विजय तिवारी का अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here