Kanpur News : जानिए आज किन इलाकों में नहीं आएगी बिजली, केस्को करा रहा है मरम्मत के कार्य

0
660

केस्को की ओर से मरम्मत कार्य करने के कारण आज शटडाउन लिया गया है। और फिर इसके चलते शहर के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रहेगी।

कानपुर में मरम्मत कार्य के लिए केस्को बुधवार को कई इलाकों में शटडाउन भी लेगा। और फिर इस वजह से इन क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी।

गुजैनी, योगेंद्र विहार, सुदर्शन हाउसिंग, पोखरपुर राजरतन में सुबह 10 से पांच बजे तक, मसवानपुर, सैयदनगर, जेके कॉलोनी, एम ब्लॉक में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली कटौती रहेगी।

इसके साथ ही हेमंत विहार कॉलोनी में सुबह 10 से एक बजे तक, पनकी मंदिर, रूपम, दुर्गा पूजा पार्क, पशुपतिनगर में सुबह नौ से शाम चार बजे तक, निरालानगर, सीसामऊ और 80 फीट रोड में सुबह 10 बजे से दो बजे तक व आभा नर्सिंग होम, तिकोनिया पार्क इलाके में सुबह 11 से शाम साढ़े चार बजे तक बिजली बिल्कुल भी नहीं रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here