Kanpur News: ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में 7.40 लाख गंवाए, डर के मारे छोड़ा घर

0
263

साइबर ठगों के झांसे में आकर गोविंदनगर निवासी महिला ने अपने 7.40 लाख रुपये गंवा दिए।

पति की डांट के डर से पीड़िता बेटी को लेकर घर छोड़कर चली गई। और पत्नी के अचानक लापता होने से परेशान पति ने गोविंदनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

फिर पुलिस ने जांच की तो महिला दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे में मिली। शहर पहुंची महिला ने जब पति को पूरी बात बताई तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ठगों की तलाश शुरू कर दी।

साथ ही गोविंदनगर छह ब्लॉक निवासी जसकरन सिंह ऑटो पार्ट्स कारोबारी हैं। जसकरन ने बताया कि 31 मई को दुकान गए थे। घर में पत्नी मनप्रीत कौर इंस्टाग्राम चला रही थी। एक रील में ऑनलाइन गेम खेलकर दोगुनी रकम जीतने का लिंक दिखा।

पहले शुरुआत में दो-तीन बार 50-100 रुपये डालने पर दोगुना रकम मिली। इसके बाद उनके व्हाॅट्सएप पर लिंक भेजकर शातिरों ने एप डाउनलोड कराया और टास्क देकर गेम खेलने को कहा। ज्यादा रुपये जमा करने पर तीन गुना तक रुपये मिलने की बात कही।

फिर झांसे में फंसी पत्नी ने उनके डेबिट कार्ड से 10,000 रुपये लगा दिए। इसके बाद देखते ही देखते कुछ देर में खाते से 7.40 लाख रुपये कट गए।

डरी मनप्रीत बेटी को लेकर गायब हो गईं। इंस्पेक्टर गोविंदनगर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि महिला मिल गई है। और फिर साइबर ठगी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here