Kanpur News :मां ने बेटी और उसका चचेरा भाई अश्लील हरकत करते हुए रंगे हाथ पकड़ा,फिर दोनों ने मिलकर महिला को

0
191

न्यूज़लिंक हिंदी। अक्टूबर 2023 में पति का निधन होने के बाद से बेटी ने उनका जीना दुश्वार कररखा था। बेटी ने बिना उनकी अनुमति के चचेरे भाई को भी घर पर रख लिया। दोनों उन पर मकान अपने नाम लिखवाने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने के साथ कमरे में कई दिन तक बंद रखा।

इस दौरान मां को दोनों ने भूखा भी रखा। नौबस्ता थाना क्षेत्र की एक बेटी ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर मां को संपत्ति के लिए बंधक बनाने के साथ कई दिनों तक भूखा पियासा भी रखा। यही नहीं दोनों ने मिलकर उन्हें फंदा लगाकर जान से मारने का भी प्रयास किया। पीड़ित मां थाने के चक्कर लगाती रही, मगर सुनवाई भी नहीं हुई।

अदालत के आदेश पर बेटी और चचेरे भाई के खिलाफ मारपीट, बंधक बनाने, हत्या का प्रयास, धमकी आदि धाराओं में मुकदमा पूर्ण रूप से दर्ज हुआ। नौबस्ता थाना क्षेत्र निवासी महिला के अनुसार, उनकी चार बेटियों की शादी हो चुकी है। तीन बेटियां ससुराल में पति बच्चों संग रह रही हैं। जबकि छोटी बेटी का वर्ष 2016 में पति से तलाक होने पर वर्ष 2020 में दूसरे युवक से शादी कराई थी लेकिन, छोटी बेटी के झगड़ालु स्वभाव के चलते वहां भी रिश्ता नहीं चला और मायके आकर रहने लगी।

महिला का आरोप है कि छोटी बेटी उनके मकान पर कब्जा करना चाहती है। अक्टूबर 2023 में पति का निधन होने के बाद से बेटी ने उनका जीना दुश्वार कर दिया। बेटी ने बिना उनकी अनुमति के चचेरे भाई को भी घर पर रख लिया। दोनों उन पर मकान अपने नाम लिखवाने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने के साथ कमरे में कई दिन तक बंद भी रखा। इस दौरान मां को दोनों ने भूखा भी रखा।

इसी बीच 25 फरवरी को बेटी और चचेरे भाई को आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर मां ने विरोध किया तो उन लोगों ने गले में रस्सी बांधकर पंखे से लटकाकर जान से मारने का प्रयास भी किया। मां के चीखने चिल्लाने पर मुहल्ले वाले व पास में रहने वाली दूसरी बेटी व दामाद पहुंचे और उन्हें बचाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here