Kanpur News : नगर निगम के पालिका स्टेडियम में अब जल्द ही क्रिकेट खिलाड़ियों की नई पौध,हर तरफ लगाई जाएंगी लाइटें, हो सकेंगे डे-नाइट मैच

0
142

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर के नगर निगम के पालिका स्टेडियम में अब जल्द ही क्रिकेट खिलाड़ियों की नई पौध तैयार शुरू होगी। आवश्यक अंतर्राष्ट्रीय मानक की सुख-सुविधाओं के बीच खिलाड़ी क्रिकेट का प्रशिक्षण पूर्ण रूप से लेंगे।

यह बात बुधवार को पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी शशीकांत खंडेकर एवं उनके साथ निरीक्षण पर आई टीम ने स्टेडियम के जीर्णोद्धार का कार्य देखने के दौरान मुख्य रूप से कही। पालिका स्टेडियम का काम अपने अंतिम चरण में है और जल्द ही यह क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध भी होगा।

शशीकांत खांडेकर ने कहा कि पालिका स्टेडियम अब जल्द ही शहर की नई पहचान बनने की तरफ पूर्ण रूप से अग्रसर है। इसके निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य की ड्राइंग और टेक्निकल स्पेशिफिकेशन पर टीम ने संयुक्त रूप से संतुष्टि भी जताई है।

इस दौरान क्रिकेट विशेषज्ञ आशु मेहरोत्रा भी मौजूद रहे। टीम ने कहा कि पालिका स्टेडियम के विकसित होने से आसपास के जनपदों से आने वाले खिलाड़ियों को भी भरपूर फायदा भी मिलेगा।

पालिका स्टेडियम का तैयार होने के बाद यहां पर अल्प आय वर्ग के 500 बच्चों को प्रतिवर्ष क्रिकेट के अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों और कोच के द्वारा क्रिकेट की निशुल्क कोचिंग भी दिलवाई जाएगी।

ग्रीन पार्क के बाद पालिका स्टेडियम दूसरा ऐसा मैदान होगा जहां फ्लड लाइट की दूधिया रोशनी में क्रिकेट का खेल हो सकेगा। कानपुर नगर निगम ने पालिका स्टेडियम में आउटडोर खेलों के मैदान का विकास और आधुनिकीकरण करने का निर्णय संयुक्त रूप से लिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here