कानपुर में श्रीराम यस मेमोरियल स्कूल, भीतरगांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर बहुत ही जोर शोर से बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।
और फिर स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने देवकी और वासुदेव का रूप धारण कर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का मंचन भी किया।
साथ ही बच्चों ने कारागार में जन्म और वासुदेव द्वारा कान्हा को यमुना नदी पार कराकर गोकुल ले जाने की कथा का जीवंत मंचन भी प्रस्तुत किया।