न्यूजलिंक हिंदी कानपुर। शहर में छह नये इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन के लिए टाटा पावर कंपनी लि. का चयन किया गया है। नगर निगम जल्द ही कंपनी के साथ एमओयू साइन कर कार्य प्रारंभ कर देगा। नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि इसके साथ शहर में बढ़कर आठ सार्वजनिक स्थानों पर ई-चार्जिंग स्टेशन हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें: DELHI : वाटर टैंकर की जगह आरओ ATM से मिलेगा पानी, CM केजरीवाल ने DJB को दिए निर्देश
नगर निगम को शहर में 20 नए ई-चार्जिंग स्टेशन बनाने हैं। प्रथम चरण में छह स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनाने की प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने शनिवार को शहरवासियों को 06 नये स्थल पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन की सौगात दी है। जिन नये स्थलों में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर स्थापित किया जाना है, वह शहर के अलग-अलग जोन में स्थापित किया जाएंगे। नगर आयुक्त ने बताया कि मे. टाटा पावर कम्पनी लिमिटेड को चयनित किया गया है। कम्पनी शीघ्र ही अनुबन्ध की कार्यवाही पूर्ण कर अपना कार्य प्रारम्भ करेगी।
ये भी पढ़ें: क्रिसमस में प्रभास की ‘सलार’ करेगी शाहरुख खान की ‘डंकी’ से क्लैश, किसे होगा नुकसान?
इन शर्तों पर कंपनी करेगी कार्य
-आपूर्ति, स्थापना, कमीशनिंग, चार्जर्स का रखरखाव एवं संचालन कंपनी करेगी।
-कंपनी द्वारा बुनियादी ढांचे का उपयोग किया जाएगा।
-कंपनी चार्जिंग बुनियादी ढांचे का ध्यान रखेगी।
यहां होगी स्थापना
1. जोन-2 कृष्णा नगर कार्यालय
2. सेन पारा पुलिस चौकी (अपना घर आश्रम व रोड के बीच)
3. मोतीझील पार्किंग/कारगिल पार्क
4. मेडिकल कालेज, गोल चौराहा
5. जोनल कार्यालय-5
6. चिल्ड्रेन पार्क, विजय नगर चौराहा ओईएफ के पास


Good news