KANPUR NEWS : चकेरी एयरफोर्स स्टेशन का प्लेटिनम जुबली समारोह, चार घंटे चलेगा एयर शो, विंटेज एयरक्राफ्ट की लगेगी प्रदर्शनी

चकेरी स्थित एयरफोर्स स्टेशन 24 नवंबर यानी शुक्रवार को प्लेटिनम जुबली समारोह मनाने जा रहा है। प्लेटिनम जुबली पर एयरफोर्स की ओर से एयर शो का आयोजन भी किया जाएगा।

0
236

न्यूज़लिंक हिंदी। चकेरी स्थित एयरफोर्स स्टेशन 24 नवंबर यानी शुक्रवार को प्लेटिनम जुबली समारोह मनाने जा रहा है। प्लेटिनम जुबली पर एयरफोर्स की ओर से एयर शो का आयोजन भी किया जाएगा। समारोह करीब चार घंटे तक चलेगा, जिसमें विंटेज एयरक्राफ्ट फ्लाइंग डिस्प्ले भी किया जाएगा। इसमें पुराने विमानों को देखा जा सकेगा। एयर वॉरियर्स ड्रिल परफॉर्मेंस में वायुसैनिक अलग-अलग हुनर दिखाएंगे।

एयरफोर्स प्रवक्ता के मुताबिक एयरफोर्स स्टेशन चकेरी का वन बेस मरम्मत डिपो, एक प्रमुख विमान सेवा एजेंसी और भारतीय वायु सेना की सबसे पुरानी रखरखाव इकाई है। 24 नवंबर को 75 साल पूरे होने पर प्लेटिनम जुबली मना रहा है। प्रवक्ता के मुताबिक कार्यक्रम का शुभारंभ पहले दिन के कवर के विमोचन के साथ किया जाएगा। एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, अनुरक्षण कमान, एयर मार्शल विभास पांडे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। उनका स्वागत एयर कमोडोर एमके प्रवीण, एयर ऑफिसर कमांडिंग, वायु सेना स्टेशन कानपुर, वन बेस रिपेयर डिपो के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन दीपक नामदेव के साथ करेंगे।

ये भी पढ़े : मराठा समुदाय की आरक्षण की मांग जल्द हो सकती है पूरी, डिप्टी सीएम फडणवीस ने कही बड़ी बात

पूर्व कमांडिंग अधिकारियों सहित डिपो के सभी वेटरन प्लेटिनम जुबली समारोह में भाग लेंगे। इस प्लेटिनम जुबली समारोह को मनाने के लिए विभिन्न शो स्टॉपिंग कार्यक्रम होंगे। इसमें एयर वॉरियर ड्रिल टीम की ओर से राइफल ड्रिल, आईआईटी कानपुर द्वारा ड्रोन प्रदर्शन, आकाश गंगा टीम डिस्प्ले और एएन-32 विमान की ओर से विक्ट्री फॉर्मेशन जैसे तमाम कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही समारोह में आने वाले दर्शकों को एयरफोर्स के बेड़े में शामिल तमाम तरह के विमानों की जानकारी भी दी जाएगी।

ये भी पढ़े : आज मनाया जा रहा बाबा खाटू श्याम का Birthday, यहां जानें महत्व और मंदिर से जुड़ी पौराणिक कथा

कुछ इस तरह का है इतिहास
कानपुर में 1948 में स्थापित, वन बेस रिपेयर डिपो जिसे ‘ट्रेंड सेटर्स’ के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर स्पिटफायर, प्रेंटिस, ऑस्टार, हार्वर्ड, ओटर, बेल हेलीकॉप्टर, वैम्पायर, तूफानी, मिस्टेर, एवरो, हंटर की सर्विसिंग की पेशेवर रूप से समृद्ध विरासत है। इसके साथ ही मौजूदा समय में एएन-32 विमान की सभी रखरखाव गतिविधियों का मुख्य केंद्र है। स्थापना के बाद से, वन बेस मरम्मत डिपो ने विभिन्न क्षेत्रों और विमानन इन्वेंट्री को असाधारण उच्च मानकों तक सर्विस करने के क्षेत्रों में अपार सफलता हासिल की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here