Kanpur News: अनुसूचित महापुरुषों के नाम से घबराती थीं पिछली सरकारें, 501 करोड़ की 152 परियोजनाओं की दी सौगात

किदवई नगर स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित सम्मेलन में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 17 जिलों से अनुसूचित समाज के लोगों को बसों के माध्यम से सम्मेलन स्थल तक लाया गया। दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री योगी सम्मेलन के मंच पर पहुंचे।

0
142

न्यूज़लिंक हिंदी। अनुसूचित वर्ग के सम्मेलन में शामिल होने शहर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विरोधियों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें अनुसूचित समाज से महापुरुषों का नाम लेने से घबराती थीं। उनको डर लगता था कि कहीं, उनका अपना वोट बैंक गुस्सा न हो जाए। लेकिन, भाजपा सरकार प्रदेश के सभी देव मंदिरों में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर अखंड रामायण का पाठ करा रही है। इसके जरिए हमें रामायण के रचयिता के बारे में संवाद करने का मौका मिला। केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार पंचतीर्थों का विकास भी तेजी से कर रही है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान 501 करोड़ रुपये की 152 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

ये भी पढ़े : पीएम मोदी ने दी युवाओं को सौगात, रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक बांटे नियुक्ति पत्र

किदवई नगर स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित सम्मेलन में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 17 जिलों से अनुसूचित समाज के लोगों को बसों के माध्यम से सम्मेलन स्थल तक लाया गया। दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री योगी सम्मेलन के मंच पर पहुंचे। इस दौरान शरण पूर्णिमा और वाल्मीकी जयंती की शुभकामनाएं देते हुए सीएम ने कहा कि पहले की सरकारें जाति, नाम, क्षेत्र, भाषा के नाम पर समाज को बांटती थीं। 2017 से पहले प्रदेश में अंदर गरीबों को नजर अंदाज किया जाता था। अब भाजपा सबका साथ, सबका विकास कर रही है। उनको अपने अधिकार मिल रहे हैं। प्रदेश सरकार ने 3 करोड़ शौचालय, 1.54 करोड़ परिवारों को फ्री बिजली, रसोई गैस कनेक्शन देने के साथ कोरोना काल में फ्री राशन, फ्री वैक्सीन भी लगाई, सरकार आगे भी कल्याणकारी योजनाओं पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन मिलेगा, इसके लिए मुख्य सचिव के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया गया है। योगी ने इसके बाद जेके मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर 1001 सिलाई मशीनों का वितरण किया।

ये भी पढ़े : Afghanistan Cricket History: भारत की गोद में बड़ा हुआ अफगान क्रिकेट, अब वर्ल्ड टॉप टीमों को चटा रहा धूल

501 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की दी सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसदौरान अनुसूचित वर्ग के सम्मेलन के मंच से बटन दबाकर शहर को 501 करोड़ से ज्यादा की विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 153 कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इनमें पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, परिवहन विभाग, केडीए, बिजली विभाग, स्मार्ट सिटी मिशन और गृह विभाग की परियोजनाएं शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here