Kanpur News: राहुल गांघी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची उन्नाव, कुछ देर बाद आने वाले है कानपुर, जगह-जगह होगा स्वागत

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बुधवार यानी आज को 39वां दिन है। जबकि यूपी में इस यात्रा का छठा दिन है। इसी के साथ राहुल गाँधी की यात्रा लखनऊ के बंथरा से उन्नाव पहुंच चुकी है।

0
284

न्यूज़लिंक हिंदी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बुधवार यानी आज को 39वां दिन है। जबकि यूपी में इस यात्रा का छठा दिन है। इसी के साथ राहुल गाँधी की यात्रा लखनऊ के बंथरा से उन्नाव पहुंच चुकी है। यहां राहुल करीब डेढ़ घंटे में 13 किलोमीटर का रोड शो करेंगे। जिसके बाद कानपुर जाएंगे।

आपको बता दे की कानपुर में पहले राहुल की 28 किलोमीटर की न्याय यात्रा निकलनी थी। लेकिन अब वह सिर्फ 2 किलोमीटर की ही यात्रा करेंगे। राहुल की यात्रा घंटाघर चौराहा पर खत्म होगी। इसके बाद वह जनसभा करेंगे। फिर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। न्याय यात्रा 22 और 23 फरवरी को ब्रेक लेगी। 24 फरवरी को यात्रा फिर मुरादाबाद से शुरू होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here