न्यूज़लिंक हिंदी। रमेश अवस्थी के स्वागत समारोह के दौरान सेंट्रल स्टेशन पर अजब-गजब स्थिति देखने के मिली। यहां कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद को रमेश अवस्थी समझ स्वागत कर दिया। यहीं नहीं, कार्यकर्ताओं ने माला पहनाने के साथ ही रमेश अवस्थी जिंदाबाद के नारे लगाये। हंसते हुये जब बाबूराम निषाद ने कहा कि भैया रमेश अवस्थी जी ट्रेन के अंदर हैं, तब जाकर कार्यकर्ता समझें की उनकों प्रत्याशी समझने में गलती हो गई है।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसपर लोग चुटकी लेते रहे। इस दौरान एक फोटो भी सामने आई जिसमें रमेश अवस्थी और बाबूराम निषाद एक ही तरह की पोशाक पहने हुये दिखे, इसकी वजह से कार्यकर्ता असमंजस्य की स्थिति में रहे।
वहीं, पूरे प्रकरण पर रमेश अवस्थी ने कहा कि बाबूराम कानपुर के प्रभारी रहे हैं वह राज्यसभा सदस्य भी हैं। उन्हें दिल्ली से मेरे साथ भेजा गया था। कानपुर के लोग उनसे पहले से परिचित हैं, वह ट्रेन से पहले उतरे तो उनका कार्यकर्ताओं ने पहले स्वागत कर दिया।
अजय कपूर भी ताकत के साथ पहुंचे
हाल में ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता लेते वाले पूर्व विधायक अजय कपूर ताकत के साथ सेंट्रल स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने फिर एक बार मोदी सरकार का नारा भी लगाया। अजय कपूर के साथ कई कांग्रेसी पार्षदों व नेताओं ने भी रमेश अवस्थी का स्वागत किया।

