न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश के कानपुर मे सपाईयों द्धारा विपक्ष के 142 सांसदो को अलोकतांत्रिक निलंबन के विरोध में सपाईयों द्धारा फूलबाग गांधी प्रतिमा पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सपाईयों ने भाजपा सरकार के विरोध में जमकर नारे बाजी की।
मीडिया से बातचीत के दौरान सपा विधायक हसनरूमी ने कहा- कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर “इण्डिया” गठबंधन विपक्ष के 142 सांसदों का आलोकतांत्रिक तरीके से निलम्बन किये जाने के विरोध में पूरे भारत के अवध अलग जिलों में सभी समाजवादी पार्टी के लोग धरना देकर लोकतन्त्र एवं संविधान बचाकर तथा भाजपा सरकार को हटाने के लिये मांग कर रहे है।
Kanpur: TMC नेता कल्याण बनर्जी द्वारा उपराष्ट्रपति धनखड़ की नकल उतारने के मामले में सपाईयों ने कानपुर में जगह जगह भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया #Kanpur pic.twitter.com/jACMBZD8DR
— Newslink Hindi (@newslinkhindi) December 22, 2023
आज देश में जिस तरह से विपक्ष के सांसदों के साथ आलोकतांत्रिक व्यवहार किया गया है। उससे लगता है कि भाजपा, लोकतंत्र को कमजोर करने में लगी हुई है जिससे जनमानस इस आलोकतांत्रिक व्यवहार की कटु निन्दा करती है। समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी तथा दूषित जल, बढ़ता प्रदूषण तथा हृदय रोग, कैन्सर, बुखार के बढ़ते रोगी, अस्पतालों में दवा के अभाव के कारण, गरीबों की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है।
सपा कानपुर महानगर भाजपा सरकार को हटाने की मांग करती है।
बाईट :- फ़ज़ल महमूद, नगर अध्यक्ष सपा #kanpur pic.twitter.com/jbQkEop7OK— Newslink Hindi (@newslinkhindi) December 22, 2023
लेकिन सरकार जन समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए आलोकतांत्रिक नीतियों का सहारा लेकर सांसदों के साथ जो व्यवहार किया है उसे सपा कानपुर महानगर भाजपा सरकार को हटाने की मांग करती है।

