Kanpur News : ग्रीन पार्क में भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच न देख पाने वाले दर्शकों ने यूपीसीए कार्यालय पर किया हंगामा

0
147

न्यूज़लिंक हिंदी। यूपी के कानपुर शहर के ग्रीन पार्क में भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल पूरा नहीं हो पाने से दर्शकों ने नाराज़गी दिखाई।

भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच न देख पाने वाले दर्शकों ने यूपीसीए कार्यालय पर हंगामा भी किया। वेन्यू डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर ने दर्शकों को समझाया कि टिकट की धनराशि वापस करने के लिए काउंटर पर टिकट दिखाकर फार्म भरना होगा।

फार्म भरने के 2-3 दिन बाद धनराशि उनके खाते में पूर्ण रूप से ट्रांसफर भी कर दी जाएगी। भारत-बांग्लादेश टेस्ट का रोमांचक मुकाबला देख पाने में वंचित रह गए क्रिकेट प्रेमियों ने टिकट वापसी के लिए उप्र क्रिकेट एसोसिएशन के दफ्तर पर जमकर हंगामा किया।

हंगामा बढ़ने पर वेन्यू डायरेक्टर ने पहुंच कर टिकट की रकम वापस करने का भरोसा भी दिया, तब जाकर लोग शांत हुए। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे 100 से ज्यादा से दर्शक ग्रीन पार्क में बने यूपीसीए कार्यालय पहुंचे। दर्शकों ने तीसरे दिन का खेल पूरा नहीं हो पाने से टिकट की पूर्ण वापसी की मांग भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here