Kanpur News : कानपुर में गंगा बैराज पर स्टंटबाजों ने फिर दौड़ाई बाइक, तीन बाइक सीज

कानपुर में गंगा बैराज स्टंटबाजों का अड्डा बन चुका है। तमाम सख्ती के बाद भी रविवार सुबह फिर स्टंटबाज बाइक दौड़ाते नजर आए। सुबह टहलने आए लोग इनसे बचते हुए दिखे।

0
272

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में गंगा बैराज स्टंटबाजों का अड्डा बन चुका है। तमाम सख्ती के बाद भी रविवार सुबह फिर स्टंटबाज बाइक दौड़ाते नजर आए। सुबह टहलने आए लोग इनसे बचते हुए दिखे। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चालान कर दिया और फिर तीन बाइक सीज की हैं।

ये भी पढ़े : VIDEO: वाराणसी में पीएम मोदी का दो दिवसीय दौरा, गुलाब की पंखुड़ियों से हुआ स्वागत, एंबुलेंस देख PM ने रुकवाया अपना काफिला

साथ ही स्टंटबाजों को चेतावनी भी दी है। वही शनिवार के दिन भी 36 चालान किए गए थे। ये लोग स्टंट करते हुए रील बनाते हैं और ज्यादा से ज्यादा कमेंट व लाइक पाने के लिए सोशल मीडिया पर डालते हैं।

डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने बीते दिनों गंगा बैराज पर स्टंटबजों पर नकेल कसने के लिए अभियान चलाया था। इसमें लगातार दो दिन ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों और स्टंटबाजों के चालान कर वाहन सीज किए गए थे। दो दिन चले अभियान के बाद नवाबगंज पुलिस फिर से सुस्त हो गई है।

ये भी पढ़े : बिजनौर में गन्ने के खेत में प्रेमी युगल को पकड़ा, फिर युवकों ने पीटा…कान पकड़वाकर लगवाई उठक बैठक

गंगा बैराज, बिठूर रोड और उन्नाव की तरफ जाने वाले रास्ते स्टंटबाजों के अड्डे बने हैं। यहां स्टंटबाज महंगी व रेसिंग बाइक से स्टंट करते नजर आते हैं। इसकी रील बनाते हैं और उसे शेयर-लाइक करने का खेल खेलते हैं। जिसके जितने ज्यादा लाइक और शेयर होते हैं, वह किंग बनता है। स्टंटबाजों ने एयरविंग, ईगल और हॉलीवुड जैसे नाम रख रखे हैं। इसी नाम से सोशल मीडिया पर एकाउंट बना रखे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here