न्यूज़लिंक हिंदी। शासन की सख्ती के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित निजी विद्यालयों में मनमानी का खामियाजा चल रहा हैं ,जिसका भुगतान बच्चे भुगत रहे हैं। शुक्रवार क्षमता से अधिक बच्चों को ठूंसकर ले जा रहा टेंपो उदी मोड़ चौकी के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सात बच्चे समेत नौ लोग घायल हो गए।
बढ़पुरा थाना क्षेत्र के कस्बा उदी मोड़ ग्वालियर-बरेली हाईवे पर स्थित एक निजी स्कूल से दोपहर एक बजे छुट्टी होने के बाद टेंपो चालक बच्चों को लेकर उनके घर छोड़ने के बच्चो को लिए जा रहा था। तभी स्कूल से 500 मीटर दूर उदी चौकी के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। बच्चों की चीख पुकार सुन ग्रामीण हादसा स्थल पर पहुंचे और टेंपो के नीचे दबे बच्चों को जल्द ही निकाला। सात बच्चे, स्कूल के प्रबंधक के छोटे भाई व एक राहगीर चपेट में आकर घायल हुए।
हादसे की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। जहां काव्या पुत्री मुनेश निवासी नगला बीरबल, हविलिया गांव के नैतिक पुत्र लोकेश, रोहन पुत्र देवेंद्र व चचेरा भाई मोहन पुत्र धर्मेंद्र, नगला गौर निवासी प्रबंधक के भाई सचिन प्रताप उर्फ मोंटी पुत्र हरि प्रताप व राहगीर देवेंद्र सिंह की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस ने टेंपो को कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ा करवा दिया है। उधर, जिला अस्पताल पहुंचीं चारों बच्चों की मां का रो-रोकर बुरा हाल था। टेंपो के बारे में पता करके भी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

