न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। नये एयरपोर्ट टर्मिनल से वायु सेवा का संचालन हो चुका है। अब जल्द ही हाईवे से टर्मिनल तक जाने वाली सड़क का सुंदरीकरण होगा। गुरुवार को केडीए वीसी विशाख जी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर एयरपोर्ट रोड को मुख्य आकर्षण का केंद्र बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियंत्रण के अधिकारियों से सड़क पर सेन्ट्रल डिवाइडर के सौन्दर्यीकरण, डिवाइडर के मध्य गार्डनिंग का कार्य, सड़क के दोनों ओर बाउंड्रीवाल और रेलिंग के कार्य के लिए प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया।
कानपुर विकास प्राधिकरण के वीसी विशाख जी ने कई विषयों पर समीक्षा बैठक की। उन्होंने प्राधिकरण कि अतिक्रमण मुक्त करायी गयी सभी भूमियों, भूखण्डो पर तत्काल बाउन्ड्रीवाल का निर्माण करने को कहा। नियोजन अनुभाग द्वारा अतिक्रमण से मुक्त करायी गयी भूमि पर तत्काल ले-आउट मानचित्र तैयार कराकर विक्रय अनुभाग से नीलामी द्वारा आवंटन करने के निर्देश दिये।
ये भी पढ़ें : Kushagra Murder: आरोपियों को जेल पहुंचाने वाला गार्ड राजेन्द्र सम्मानित, पुलिस बोली- ऐसे गार्डों की ही जरूरत
सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया गया कि दीपावली पर्व के पहले अनिवार्य रूप से आवंटन के लिए विज्ञापन प्रकाशित करा दिये जाये, जिससे कि भूखण्ड आवंटित किये जा सके। बैठक में सचिव, अपर सचिव, मुख्य अभियन्ता, वित्त नियंत्रक, समस्त विशेष कार्याधिकारी तथा समस्त अधिशासी अभियन्ता उपस्थित रहे।
सिंहपुर और बिठूर मार्ग का किया औचक निरीक्षण
बैठक के बाद केडीए वीसी विशाख जी ने गंगा बैराज से सिंहपुर जाने वाले मार्ग और बिठूर मार्ग पर कराये जा रहे कार्य का औचक निरीक्षण किया गया। उपाध्यक्ष द्वारा सिंहपुर मार्ग पर केडीए द्वारा निर्मित डिवाइडर पर पेन्टिग कराते हुये 10 दिवस में कार्य पूरा करते हुए स्ट्रीट लाईट के कार्य को एक माह में पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने सिंहपुर तिराहे से यश चौराहे तक प्रकाश व्यवस्था के लिए कार्ययोजना तैयार करने को भी कहा, मार्ग पर अवैध होर्डिंग देखकर उनहोंने फर्म को नोटिस जारी किये जाने के साथ-साथ होर्डिंग को हटाये जाने के निर्देश दिये।

