Kanpur News: कानपूर साउथ पुलिस पर हैं बाइकर्स लुटेरों का आतंक भारी , दो महिलाओं के गले से तोड़ ले गए सोने की चेन

0
201

न्यूज़लिंक हिंदी। शनिवार दोपहर लुटेरों ने आधे घंटे महिलाओं को निशाना बना कर दो चेन लूट की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाली। लुटेरों ने बहनों के साथ ई-रिक्शा से बड़ा चौराहा स्थित मॉल जा रही महिला की किदवई नगर के ब्लॉक के पास चेन लूट ली। घटना के आधा घंटा भी नहीं बीता था कि दूसरी लूट की घटना 40 दुकान के पास हुई, जहां ई-रिक्शा सवार महिला दुधमुंही बेटी के साथ देवर की शादी की खरीदारी करने जा रही थी। घटना के दौरान बच्ची बाल-बाल चोटिल होते बची। दोनों घटनाओं को अंजाम देने का तरीका एक जैसा होने पर पुलिस किसी एक गिरोह के घटना में शामिल होने आशंका जाहिर कर रही है।
खाड़ेपुर, अर्रा रोड निवासी विक्की कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर को उनकी पत्नी संजना अपनी बहन नेहा, मुस्कान, काव्या के साथ ई-रिक्शा से बड़ा चौराहा स्थित जेड स्क्वायर मॉल जा रही थी। संजना के मुताबिक वह किदवई नगर स्थित आकर्षण गेस्ट हाउस के पास पहुंची ही थी, तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार लुटेरों ने उनके गले में झपट्टा मार कर मंगलसूत्र छीन लिया। संजना जब तक कुछ समझ पाती लुटेरे बारादेवी की ओर फरार हो गए। पीड़िता ने मामले की जानकारी हनुमंत विहार पुलिस को दी। घटना की सूचना पर उस्मानपुर चौकी इंचार्ज प्रसून मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच की। इस घटना को आधे घंटे बीते भी नहीं थे कि दूसरी घटना गोपाल नगर निवासी राहुल कुमार गुप्ता की पत्नी के साथ हुई। राहुल कुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार को उनके भाई शोभित गुप्ता का तिलक समारोह है। शनिवार को पत्नी आकांक्षा गुप्ता आठ माह की बेटी दीक्षिता के साथ खरीदारी करने दानाखोरी स्थित मायके जा रही थी। आकांक्षा ने बताया कि वह ई-रिक्शे से किदवई नगर 40 दुकान के पास स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंची ही थी कि पीछे से आए बाइक सावर लुटेरों ने उनकी चेन छीन ली। बताया कि चेन छीनने के दौरान उनकी बच्ची गिरते-गिरते बची। पीड़िता ने मामले की जानकारी किदवई नगर पुलिस को दी। किदवई नगर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि दोनो घटनाओं को थोड़े-थोड़े समय के अंतराल में एक ही तरीके से अंजाम दिया गया है। जिससे घटना में किसी एक गिरोह के शामिल होने की आशंका है। सीसीटीवी फुटेजों को खंगाल कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here