Breakingअन्यNewslink Hindiउत्तर प्रदेशकानपुर Kanpur News : मुंडन संस्कार में शामिल होने आए, गंगा में नहाते समय तीन की डूबकर हुई मौत By Ashma Begum - June 5, 2025 0 214 FacebookTwitterPinterestWhatsApp कानपुर में बिल्हौर थाना क्षेत्र में मुंडन संस्कार में शामिल होने आए गंगा नहाते समय तीन लोग डूब गए। गोताखोरों ने तीनों को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचाया। और फिर यहां डॉक्टरों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। और मिली जानकारी के अनुसार, तीनों अपनी बहन के यहां मुंडन संस्कार में शामिल होने आए थे और गंगा में डुबकी लगाते समय डूब गए। और फिर इस हादसे के मृतकों में दो युवक और एक बालिक शामिल है। साथ ही पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। और फिर घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह मामला बिल्हौर थाना क्षेत्र के कल्लू पुरवा अकबरपुर सेंध घाट का बताया जा रहा है।