Kanpur News: सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी का अनोखा प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर की नारे बाजी

सैकड़ों से भी अधिक सपाईयों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी करी। बता दें कि पिछले वर्ष की सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने 24 घंटे का धरना-प्रदर्शन आयोजित किया था जहां अमिताभ बाजपेई गांधी प्रतिमा के पास भरी ठंड में नहाते हुए दिखे थे।

0
232

न्यूज़लिंक हिंदी,कानपुर। कानपुर में एक बार फिर से सपा विधायक का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला है। जहां सैकड़ों से अधिक सपाईयों ने कानपुर फूलबाग गांधी प्रतिमा पर पहुंचकर 24 घंटे का धरना-प्रदर्शन आयोजित कर दिया। दरअसल कानपुर नगर में नगर निगम की मनमानी, स्मार्ट सिटी का भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, गरीब ठेला पटरी दुकानदारों का उत्पीड़न, लचर कानून व्यवस्था के विरोध आर्यनगर विधानसभा के विधायक अमिताभ बाजपेयी रविवार को सुबह 11 बजे अपने समर्थको के साथ 24 घंटे के लिए धरने में बैठ गए।

जिसको विधायक ने सत्याग्रह धरना बताया। इस दौरान सैकड़ों से भी अधिक सपाईयों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी करी। बता दें कि पिछले वर्ष की सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने 24 घंटे का धरना-प्रदर्शन आयोजित किया था जहां अमिताभ बाजपेई गांधी प्रतिमा के पास भरी ठंड में नहाते हुए दिखे थे।

इस वर्ष के अंतिम दिन भी रविवार 31 दिसंबर को सुबह 11 बजे सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने सबसे पहले फूलबाग पहुंचकर गांधी प्रतिमा और राजनारायण की फ़ोटो चित्र पर माल्यार्पण किया और धरना प्रदर्शन की शुरुआत कर दी ।

मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा- कि नव वर्ष 2024 का आगाज संघर्ष के पहले एक संकल्प के साथ का सत्याग्रह धरना प्रदर्शन किया है।जिसका मुख्य उद्देश्य भाजपा सरकार द्बारा लोगों का उत्पीडन के खिलाफ आवाज उठाना है। विधायक ने कहा- कि कानपुर नगर निगम की महापौर वो कार्य कर रही है। जिसका कोई अवचित्त नहीं है।

ये भी पढ़ें : UP News: धूमधाम से हुआ एक्सप्रेस का स्वागत, चार जनवरी से चलेगी वंदे भारत, जानिए किराया और टाइमिंग

जहां धरना दे रहे हैं। वहां बगल में ही पुल बना है। जिसका कोई मतलब नहीं है। धनकुट्टी में स्वास्थ्य केंद्र बंद पड़ा है। उसपर महापौर का ध्यान नहीं है। और भी ऐसे कई मुद्दे हैं जिनको लेकर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया है। जो अगले दिन 1 जनवरी 2024 दोपहर 12 बजे तक चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here