Kanpur News:अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर 30 मिनट तड़पा,वक़्त पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस हुई छात्र की मौत  

0
240

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में पनकी हाईवे पर रविवार रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, बीबीए छात्र बुरी तरह घायल हो गया। करीब 30 मिनट तक सड़क पर पड़ा तड़पता रहा। राहगीरों की सूचना के बाद भी एम्बुलेंस नहीं पहुंची और बाद में उसकी मौत हो  गई। बाइक सवार उसका साथी भी मामूली रूप से घायल हो गया।

परिजनों का आरोप है कि अगर समय रहते एंबुलेंस छात्र को अस्पताल पहुंचा देती तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। चकेरी के गणेश रोड निवासी सूर्य पाल यादव झांसी में हेड कांस्टेबल हैं। परिवार में पत्नी रामदुलारी, बेटी प्रांजुल और इकलौता बेटा वैभव 22 साल का  है। परिजनों ने बताया कि वैभव वीरेंद्र स्वरूप इंजीनियरिंग कॉलेज से बीबीए कर रहा था।

रविवार को वैभव अपने साथी अभिराज शर्मा के साथ बाइक से भौंती गांव गया था। लौटते वक्त फर्टिलाइजर के सामने हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हेलमेट की बेल्ट खुली होने से हेलमेट निकल गया, जिससे सिर पर गंभीर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि, साथी को मामूली चोटें आईं।

 मौके पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस,

परिजनों का आरोप है कि राहगीरों ने उन्हें, पुलिस व सरकारी एंबुलेंस सेवा को फोन पर हादसे की सूचना दी। वे लोग चकेरी से घटना स्थल पर पहुंच गए, लेकिन एम्बुलेंस आधे घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान वैभव सड़क पर पड़ा तड़पता रहा।

परिजन उसे उठाकर रामादेवी स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चकेरी थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर की जाएगी। उस के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here