Kanpur News: नेशनल लेवल इंटर स्कूल कॉम्पटीशन में वीरेंद्र स्वरूप के आर्यन सिंह को गोल्ड मैडल

Kanpur News: नेशनल लेवल इंटर स्कूल कॉम्पटीशन में वीरेंद्र स्वरूप किदवई नगर के छात्र आर्यन सिंह को गोल्ड मैडल मिला।

0
604
आर्यन सिंह भदौरिया गोल्ड मैडल और सर्टिफिकेट के साथ।

न्यूजलिंक हिंदी। नेशनल लेवल इंटर स्कूल कॉम्पटीशन (National Level Inter School Competition) में वीरेंद्र स्वरूप किदवई नगर के छात्र आर्यन सिंह को गोल्ड मैडल मिला। अलग-अलग स्कूलों के बीच हुए कॉम्पटीशन में आर्यन ने अच्छा प्रदर्शन कर गोल्ड पर कब्जा किया। लाजपत भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रथम आए आर्यन सिंह को मैडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें: Kanpur News: 6 नए ई-चार्जिंग स्टेशन बनाने का रास्ता साफ, टाटा कंपनी का हुआ चयन…Nagar Nigam के साथ होगा MOU

ये भी पढ़ें: कानपुर: नगर निगम के साथ मिलकर एनएचआई कराएगा सौंदर्यीकरण, डीएम ने जताई नाराजगी

बॉब वंडरकिड्स 2023 के तहत आयोजित नेशनल लेवल इंटर स्कूल कॉम्पटीशन में शहर के बड़े स्कूलों के अलग-अलग कक्षाओं में पढ़ने वालों छात्रों ने पार्टीसिपेट किया था। अगस्त में आयोजित हुई प्रतियोगिता का रिजल्ट सितंबर के आखिरी सप्ताह में डिक्लेयर किया गया। जिसके बाद मोतीझील स्थित लाजपत भवन में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आए बच्चों के साथ ही अन्य रैंक में आए बच्चों को गोल्ड, सिल्वर मेडल व सर्टिफिकेट देखकर सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में वीरेंद्र स्वरूप किदवई नगर H2 ब्लॉक के आर्यन सिंह को भी गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। आर्यन सिंह भदौरिया जे 303 बर्रा विश्व बैंक निवासी हैं। आर्यन सिंह ने अपनी सफलता तो माता-पिता को समर्पित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here