Kanpur News: पत्नी ने की मुखबिरी…प्रेमी ने सुपारी देकर मरवाया, किसी को शक न हो इसलिए रची ये साजिश

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर में चकेरी के कोयलानगर निवासी शिक्षक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल राजेश गौतम (41) की सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में कार से कुचलकर हुई मौत का खुलासा हो गया है।

0
424

न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश के कानपुर में चकेरी के कोयलानगर निवासी शिक्षक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल राजेश गौतम (41) की सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में कार से कुचलकर हुई मौत का खुलासा हो गया है। उनकी पत्नी उर्मिला उर्फ पिंकी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमी के भाई व एक कार चालक को चार लाख की सुपारी देकर हत्या कराई थी। हत्या को हादसा दिखाने के लिए मॉर्निंग वॉक पर गए राजेश को कार से कुचलवाया था। पुलिस ने उर्मिला, उसके प्रेमी शैलेंद्र सोनकर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।

एडीसीपी दक्षिण अंकिता शर्मा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि सरसौल ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक राजेश की पत्नी उर्मिला उर्फ पिंकी के कल्याणपुर थानाक्षेत्र के जगतपुरी पुराना शिवली रोड निवासी शैलेंद्र सोनकर से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी राजेश को हो गई थी और दोनों में विवाद होता था। इसी को देखते हुए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

कार से कुचलकर की हत्या
शहर के देहली सुजानपुर में रहने वाले राजेश गौतम सुभौली गांव में प्राइमरी शिक्षक के पद पर तैनात थे और पत्नी उर्मिला उर्फ पिंकी के साथ रहते थे। राजेश बीती 4 नवंबर की सुबह रोज की तरह ही मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। और तय हुआ कि पति को मॉर्निंग वॉक पर जाते समय गाड़ी से कुचलकर मार देंगे। मॉर्निंग वॉक के दौरान ही स्वर्ण जयंती विहार इलाके में एक कार ने उन्हें कुचल दिया था। जिसमें उनकी मौत हो गई थी। राजेश को कुचलने के बाद कार एक बिजली के पोल से टकरा गई थी। जिससे उसका टायर फट गया और कार सवार उसे वहीं छोड़कर भाग गए थे। राहगीरों के साथ-साथ पुलिस भी इस मामले को सड़क हादसा समझ रही थी।

ये भी पढ़े : Varanasi News: एक साल तक मां की लाश के साथ रही बेटियां, नहीं किया अंतिम संस्कार, घर के अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान

पुलिस को ऐसे मिला सुराग
मृतक के भतीजे कुलदीप ने चाचा की मौत को लेकर कई जगह जाकर सीसीटीवी फुटेज चेक कराए। सीसीटीवी में एक जगह ये दिखाई दिया कि घटना के पहले दो कारें घटना स्थल के पहले दिखाई दी। शक होने पर मृतक के भतीजे ने पुलिस को ये सब जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की तो धीरे धीरे कहानी खुलती चली गई। मामले में मृतक के भतीजे द्वारा खोजबीन और पैरवी करने से मृतक की पत्नी घबरा गई और कुलदीप के खिलाफ ही थाने में पति की हत्या कराने की शिकायत कर दी। जिसके बाद सभी का शक पत्नी उर्मिला की तरफ चला गया।

हत्या के बाद गाड़ी के पोल से टकराने के बाद बदल गई कहानी
राजेश की हत्या के समय तक सबकुछ साजिश के मुताबिक चल रहा था, लेकिन उन्हें कुचलने के बाद आरोपियों की ईको स्पोर्ट्स कार बिजली के खंभे से टकरा गई और उसका टायर फट गया। यहीं से पूरी कहानी बदल गई और आनन-फानन सुमित कठेरिया को पीछे चल रही वैगनआर कार में बैठकर साथी विकास सोनकर के साथ फरार होना पड़ा। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद से ही पुलिस को इनकी तलाश थी।

हत्या के लिए दी 4 लाख की सुपारी
पुलिस की जांच में सामने आया कि पत्नी उर्मिला के उनके मकान बनाने वाले शैलेंद्र सोनकर के साथ संबंध हो गए थे और दोनों ने मिलकर कुछ महीने पहले से ही राजेश की हत्या की प्लानिंग शुरू कर दी थी। राजेश के पास तीन करोड़ की बीमा पॉलिसी और करोड़ों की संपत्ति थी। जिसके बाद उर्मिला ने प्रेमी शैलेंद्र के साथ मिलकर ये प्लान बनाया था कि हत्या ऐसे हो जो सड़क हादसा लगे। कार से एक्सीडेंट कराने के लिए उर्मिला ने सुमित कठेरिया और विकास सोनकर को 4 लाख रुपये की सुपारी दी थी।

ये भी पढ़े : कनाडा: निखिल गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज होने पर ट्रूडो ने बयान देते हुए कहा- भारत को इसे गंभीरता से लेने की जरूरत

पुलिस ने तीन आरोपियों को भेजा जेल
एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि राजेश गौतम बीते 4 नवंबर की सुबह 6 बजे टहलने के लिए निकले थे। उर्मिला ने प्रेमी शैलेंद्र को सूचना दी कि राजेश टहलने के लिए घर से निकल चुका है। सुमित कठेरिया और विकास सोनकर ने अपनी कार से राजेश गौतम का पीछा किया। इसके बाद उचित दूरी से सुमित कठेरिया ने अपनी कार से कुचलकर राजेश गौतम की हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी उर्मिला, उसके प्रेमी शैलेंद्र और एक सुपारी किलर विकास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि सुमित की तलाश चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here