न्यूज लिंक, संवाददाता। कानपुर में अजब-गजब मामला सामने आया। यहां पति से विवाद के पत्नी ने ब्लेड से पति के गुप्तांग काटने का प्रयास किया। पति के उठ जाने पर पति भाग गई। इस पर पति ने पत्नी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
बर्रा-8 कच्ची बस्ती वरुण विहार निवासी युवक सफाई कर्मचारी है। आरोप है कि 14 जून को पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद युवक ही सोने चला गया। इसी दौरान पत्नी ने ब्लेड से गुप्तांग काटने की कोशिश की। हो-हल्ला सुन पत्नी मौके से फरार हो गई। पत्नी की इज्जत और शर्म के पीछे पति करीब एक सप्ताह तक घटना को दबाए रहा।