न्यूज़लिंक हिंदी। दुष्कर्म करने का पीड़ा का अंत कब होगा। आये दिन न जाने कितनी महिलाये इसका शिकार हो रही हैं , और अब तो मासूम बच्चियों को भी नहीं छोड़ा जा रहा हैं। ऐसा ही एक केस मुख्य रूप से सामने आया हैं।
चकेरी थानाक्षेत्र के कांशीराम हॉस्पिटल के कैंपस में बने सीएमओ ऑफिस के पीछे झाड़ियों में महिला का शव मिला। महिला की रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।
इतना ही नहीं, पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को जलाया गया। दो से तीन दिन पुराना शव बताया जा रहा है। डीसीपी पूर्वी एसके सिंह स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर तुरंत पहुंचे। मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
आगे ये भी पढ़ें : Kanpur : जीएसवीएम मेडिकल काॅलेज में सैलरी न आने पर जूनियर डॉक्टरों ने धरना दिया

