Kanpur News : पीएम मोदी की जनसभा की तैयारिंया जांचने आज आएंगे योगी, दो घंटे सीएसए में रहेंगे

0
174

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा से पहले आज सीएम योगी आदित्यनाथ शहर पहुंचेंगे।

वह दो घंटे सीएसए में रहेंगे और तैयारियों का जायजा लेंगे। हैलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक जो भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए है।

उनकी पीपीटी (पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन) के माध्यम से समीक्षा की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है।

पीएम मोदी की जनसभा स्थल सीएसए मैदान में गर्मी को देखते हुए पानी को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

पूरे जनसभा स्थल में करीब 30 ब्लॉक बनाए गए हैं। हर ब्लॉक में करीब 500 से 600 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मंगलवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों की समन्वय को लेकर बैठक हुई।

हर ब्लॉक में डॉक्टर्स की टीम मौजूद रहेगी। गर्मी को देखते हुए पर्याप्त संख्या में एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई हैं।

प्रत्येक ब्लॉक में ठंडा पानी, कागज के गिलास व इलेक्ट्रॉल पाउडर की भी व्यवस्था की गई है। जनसभा स्थल के अंदर पानी की बोतल और पानी के पाउच पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी।

एंट्री के बनाए जाएंगे 5 भव्य तोरण द्वार
जनसभा में एंट्री के लिए 5 भव्य द्वार बनाए जा रहे हैं। एक द्वार ऑपरेशन सिंदूर के नाम से बनाया जाएगा।

इसी प्रकार हर एक द्वार को महापुरुषों को समर्पित किया गया। राजमाता अहिल्याबाई, चंद्रशेखर आजाद, पंडित दीनदयाल और डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम से तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं।

लोगों को बुलाने के लिए उत्तर को सबसे ज्यादा लक्ष्य जनसभा स्थल तक लोगों को लाने के लिए भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित को सबसे अधिक 15 हजार लोगों को जनसभा स्थल तक लाने के लिए लक्ष्य पार्टी की तरफ से दिया गया है।

दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह को 10 हजार और ग्रामीण जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान को 8 हजार लोगों को लाने का लक्ष्य दिया गया है। लोगों को लाने के लिए 300 से अधिक बसों को लगाया गया है।

आज एसपीजी कब्जे में कार्यक्रम स्थल लेगी
पीएम मोदी की जनसभा बहुत महत्वपूर्ण है। जिसकी जिम्मेदारी कानपुर कमिश्नरेट ने ले रखी है।

सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम स्थल पर आने जाने वाले हर व्यक्ति की पूरी डिटेल एलआईयू (लोकल इंटेलीजेंस यूनिट) कलेक्ट कर रही है। आज कार्यक्रम स्थल को एसपीजी अपने कब्जे में ले लेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here