Kanpur News : ट्रैक्टर चालक के अचानक ब्रेक लगाने से युवक की हुई मौत,चचेरी बहन गंभीर रूप से घायल

0
221

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपूर के बिधनू में चचेरी बहन को बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहे युवक की किसान नगर रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर हुई टक्कर,इस  हादसे में युवक की मौत हो गई और चचेरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।

सचेंडी थाना क्षेत्र के सीढ़ी गांव निवासी जितेंद्र सिंह चंदेल का बेटा सिद्धार्थ 23 साल कल्याणपुर स्थित कॉलेज से आईटीआई कर रहा था। रविवार को वह चचेरी बहन हाईस्कूल की छात्रा गौरी सिंह 16 साल को बाइक से रमईपुर स्थित दयानंद दीनानाथ एजुकेशन सेंटर छोड़ने जा रहा था।

गौरी सोमवार को होने वाले विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम के रिहर्सल में जा रही थी। जामू नहर पुल के पास तीन ट्रैक्टर एक दूसरे को ओवरटेक कर रहे थे। इसी दौरान एक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रहा सिद्धार्थ बहन समेत ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर रोड पर गिर गया।

हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों को बिधनू सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने दोनों को हैलट रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय सिद्धार्थ की मौत हो गई। गौरी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बिधनू थाना प्रभारी प्रेमचंद कनौजिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिर आगे कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here